RK TV News
खबरें
Breaking News

जनपद बागपत में 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा।

2ज़ोन व 13 सेक्टर में पुलिस भर्ती परीक्षा होगी आयोजित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)14 अगस्त।उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित *पुनः परीक्षा दिनांक 23, 24, 25 अगस्त तथा 30 व 31 अगस्त, 2024 को प्रतिदिन 02 पालियों में आयोजित होनी है। जिसके संबंध में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस भर्ती परीक्षा हेतु परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल , निर्विघ्न, निष्पक्षतापूर्वक एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु निर्धारित 13 परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, एवं जोनल मजिस्ट्रेटो के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा की परीक्षा शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न होनी चाहिए परीक्षा से पूर्व की समस्त तैयारी परीक्षा केंद्रों पर विद्यालयों में पूर्ण हो जाए।
जनपद में 13 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं।जिसको सम्पन्न कराने के लिये 2 जोन बनाये गए है जिसमे47760 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व पंकज वर्मा,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल,समस्त उपजिलाधिकारी ,जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना,वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जयपुर:पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हाईलेवल बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सहकारिता शिखर पुरुष स्व तपेश्वर बाबु की पुण्यतिथि मनाई गई।

rktvnews

वैशाली : डीएम की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के तहत संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम बोरी के दो मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

मतदाता जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना वीकेएसयू आरा की महत्वपूर्ण भूमिका:आदित्य कुमार सिंह एम्बेसडर एस बी कालेज

rktvnews

प्रयोगशाला, उद्योग और बाजार के बीच किसान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : डॉ.एन.कलैसेल्वी।

rktvnews

Leave a Comment