RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर : शाहपुर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के गौरा और सहजौली पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरा पंचायत के गौरा में आयोजित प्रखंड स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, गौरा पंचायत के मुखिया मनोज ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण सिंह ने किया। वहीं सहजौली पंचायत के सहजौली गांव स्थित प्लस टू इंटर विद्यालय परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहजौली में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ  राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, मुखिया अनीता देवी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कुमार पंकज ने किया। गौरा और सहजौली के जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समस्याओं की फेरहिस्त उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष रखी। लोगों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा कम राशन देने, पेंशन योजना में गड़बड़ी, अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने, बिजली बिल में गड़बड़ी, नल-जल योजना, आवास योजना सहित अन्य योजनाओं में अनियमितता और गड़बड़ी की शिकायत की। लोगों ने गौरा पंचायत में पंचायत भवन बनाने की भी मांग की। उपस्थित पदाधिकारियों ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जन संवाद कार्यक्रम में बीडीओ राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण सिंह, एमओ मारकंडेय सिंह, सीडीपीओ प्रीति कौशल, पीएचइडी के जेई टीआर सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद ओझा, मुखिया अनीता देवी, मुखिया मनोज ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत समुचित क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहाकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने नेत्र जांच शिविर में भाग लेकर आमजन को शिविर का लाभ लेने हेतु किया प्रोत्साहित।

rktvnews

हरिहरपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बिहार की तरक्की के लिए और अधिक तन्यमता के साथ कार्य करें : प्रभारी मंत्री

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने का दिया निर्देश।

rktvnews

बागपत:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘सेल्फी विद डॉटर’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment