RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 सितंबर।आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने शहर स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पूजा प्रारंभ होने से पूर्व शहर में लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों की पूरी तरह से मरम्मती व परीक्षण कर लिया जाए, ताकि किसी भी समय निगरानी में बाधा न आए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, चौक-चौराहों, पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि कि 24×7 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके लिए कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने कहा कि कंट्रोल रूम में आने वाले सूचनाओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सरकारी मेडिकल कॉलेज बनें जनता की पहली पसंद : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने निर्वाचन से संबंधित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारीयों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

महाकुंभ : देश के हस्तशिल्पियों को मिला संगम का बाजार, होगा 35 करोड़ का कारोबार।

rktvnews

सोशल मीडिया पर नेपाल का बड़ा ताला: लोगों की आवाज़ पर रोक या नियमों की ज़रूरत?

rktvnews

Leave a Comment