RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : शहीद दिवस पर राजकीय समारोह का आयोजन,शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)11 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शहीद दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात अमर शहीद यथा उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेन्द्र सिंह एवं राम गोविन्द सिंह की दी गई कुर्बानियों को याद किया और उन्हें शत्-शत् नमन करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजकीय समारोह का आयोजन शहीद स्मारक परिसर, पटना में किया गया। राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पश्चात सचिवालय प्रांगण स्थित शहीद पार्क में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमर ज्योति के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता–2025 का किया शुभारम्भ।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों हेतु चयनित 165 अभियार्थियों को किया नियुक्ति पत्र वितरित।

rktvnews

बक्सर:अपर समाहर्ता बक्सर द्वारा कार्मिक एवं पोस्टल बैलेट कोषांग समीक्षा।

rktvnews

यज्ञ को लेकर जलभरी मे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उठाया गंगा जल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 अगस्त 25

rktvnews

बक्सर: बिहार दिवस पर बिहार गौरव गान और सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment