RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

यज्ञ को लेकर जलभरी मे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उठाया गंगा जल।

शाहपुर/भोजपुर( राकेश मंगल सिन्हा) 22 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के महरजा गांव स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के अवसर पर आयोजित यज्ञ को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बिहार घाट से पवित्र और पावन गंगा नदी से जलभरी हेतू कलश में गंगा जल उठाया। बैंड बाजा और वाहनों के काफिले के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु महरजा से बिहार घाट गए और वहाॅ कलश में गंगा नदी का पवित्र जल भरकर जलभरी की। पूरे धूमधाम से और उत्सवी माहौल में महिलाओं, पुरुषों, युवकों, युवतियों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलभरी मे शामिल हुए। महरजा के बिचला टोला स्थित शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ की शुरुआत 22 जून 2023 को जलभरी से हुई। यज्ञ 25 जून तक चलेगा।  26 जून 2023 को मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की जायेगी। 27 जून को भंडारा होगा। 28 जून 2023 से 51 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। जलभरी में हरि विलास सिंह, मनबोध सिंह, ब्रह्मा दत्त सिंह, दीपू सिंह, महेंद्र सिंह, टुनटुन सिंह, शशि प्रताप सिंह, नथुनी सिंह, सुरेश सिंह, ललन सिंह, आस नारायण सिंह, लव नाथ सिंह, विंध्याचल वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:प्रभु भक्ति ही मुक्ति का समर्थ साधन है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 मार्च 25

rktvnews

चतरा:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और मृदा स्वास्थ्य के लिए वैकल्पिक पोषक प्रणालियों को बढ़ावा देने पर एक कार्यशाला की अध्यक्षता की।

rktvnews

बागपत: कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना से जिले में युवाओं को मिलेगा नया मंच, कृषि क्षेत्र में होंगे नए कीर्तिमान।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव के पहले दिन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायधीश एस एन पाठक इटखोरी पहुंचें!कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

rktvnews

Leave a Comment