RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: बिहार दिवस पर बिहार गौरव गान और सम्मान समारोह आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)22 मार्च।बिहार दिवस के अवसर पर नगर भवन बक्सर में कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में बिहार दिवस के अवसर पर आज 22 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, साहिला, पुलिस अधीक्षक बक्सर, शुभम आर्य, उप विकास आयुक्त बक्सर, निहारिका छवि, अपर समाहर्ता बक्सर, अरुण कुमार सिंह एवं कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से नगर भवन बक्सर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर ने कहा कि “उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को सकारात्मक सहभागिता और सहयोग के लिए संकल्प लेना चाहिए।
जिला पदाधिकारी बक्सर ने सबसे पहले सभी को बिहार दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि बिहार की एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है। आज का दिन बिहार के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत पर गर्व, बिहार के विकास की संभावनाओं पर मंथन, बिहार की उपलब्धियों पर खुशी जताने के साथ बिहार की उन्नति में सहभागिता निभाने के संकल्प का दिन है।
कार्यक्रम का शुभारंभ शुभम कुमार के द्वारा गणेश वंदना करके किया गया। मनीष कुमार पटेल के द्वारा बिहार गौरव गान, आइसा राज के द्वारा देश रंगीला रंगीला, हरिकेश रवानी के द्वारा बक्सर की महिमा एवं राहुल कुमार के द्वारा बिहार गीत की मनोरम प्रस्तुति दी गई।

Related posts

बिहार:भोजपुर:उदयमान भास्कर को अर्घ्य देकर अनुष्ठान का हुआ समापन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने टीकरी गौशाला में किया गौ पूजन।

rktvnews

भोजपुर:महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई गई।

rktvnews

समाज और देश की मजबूती के लिए महिलाओं के सशक्त होने की है जरूरत: राकेश रॉय

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास,परिवार ने मुख्यमंत्री का माना आभार।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने शहीद सोमबीर के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹50 लाख की धनराशि की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment