RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन समारोह के लाइव प्रसारण में जुड़े अधिकारी।

काकोरी के वीर सपूतों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर अर्पित की श्रद्धांजलि।
अधिकारियों ने की “हर घर तिरंगा” अभियान की तैयारियों की समीक्षा।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)08 अगस्त।स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखने वाले काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी वर्षगांठ के समापन समारोह का आज लखनऊ से सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में अमर क्रांतिकारियों के बलिदान को नमन करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रसारण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने काकोरी के वीर सपूतों—रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह—की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की आर्थिक शक्ति, राष्ट्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दशहरा, दीपावली, छठ जैसे सभी पर्वों पर स्वदेशी वस्तुएं खरीदने और उपहार में देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे देश के कारीगर और हस्तशिल्पी सशक्त होंगे और धन भारत में ही विकास कार्यों में लगेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को दोहराते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान में सभी को जुड़ना चाहिए। हर गांव, नगर और वार्ड में तिरंगा यात्रा निकालनी चाहिए ताकि एकता और अखंडता का संदेश घर-घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब हर घर के ऊपर तिरंगा लहराएगा, तब स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव अपने उद्देश्य में सफल होगा।
वहीं, लाइव प्रसारण के उपरांत अधिकारियों ने “हर घर तिरंगा” अभियान की व्यापक सफलता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागवार प्रगति रिपोर्ट ली, आवश्यक समन्वय पर बल दिया तथा सभी को समयबद्ध रूप से लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

Related posts

केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पाण्डेय ने नवनिर्मित भेल सदन का उदघाटन किया।

rktvnews

100 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार,गये जेल।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) ने मालदीव के सिविल सेवकों के 24वें बैच को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया।

rktvnews

भोजपुर:विधान सभा में इस बार भी शत प्रतिशत शीट जीतेंगी लोजपा(रा) – संजय सिंह

rktvnews

हनुमानगढ़:राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment