RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:रविवार को भी खुली रहीं सभी गैस एजेंसियां, हजारों उपभोक्ताओं को मिली गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 15 मार्च। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर रविवार को भी इंदौर जिले की सभी गैस एजेंसियां खुली रहीं और उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुचारू रूप से की गई। अवकाश के दिन भी एजेंसियों के संचालन से उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग, रिफिल और अन्य समस्याओं के समाधान में बड़ी सुविधा मिली। अवकाश के दिन एक दिन में ही 24 हजार 450 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने भी इस व्यवस्था को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की सेल्स ऑफिसर अदिति वैष्णव, भारत पेट्रोलियम के आर.के. सिंह, इंडियन ऑयल कंपनी की श्वेता मिश्रा, अंजली पांडे तथा भारत भूषण ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए इंदौर जिले की 106 गैस एजेंसियों को प्लांट से पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए। इसके कारण उपभोक्ताओं को रिफिल प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
सभी गैस एजेंसी संचालकों ने कलेक्टर के निर्देशानुसार अपने कार्यालय प्रातः 9 बजे से खोलकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं, उनकी बुकिंग दर्ज की और पूरी क्षमता के साथ वाहनों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की।
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने भी प्रातः 9 बजे से फील्ड में रहकर गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया और एजेंसियों तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल निराकरण करते हुए होम डिलीवरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने में सहयोग दिया।
रविवार को अवकाश के दिन भी इंदौर जिले में लगभग 24 हजार 450 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की गई, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। जिला प्रशासन ने बताया है कि आगामी दिनों में भी उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार तीन दिवस के भीतर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। जिले की सभी गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्लांट से भी प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति प्राप्त हो रही है।
आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को समय सीमा में उनकी बुकिंग के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

Related posts

राजस्थान:प्रदेशवासियों को त्वरित व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए राजस्व विभाग प्रतिबद्ध : राजस्व मंत्री

rktvnews

सारण: जिलाधिकारी द्वारा तीन बच्चों को दिया गया गोद।

rktvnews

भोजपुर : एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन के साथ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:सुहागिनों ने श्रद्धा भक्ति से किया वट सावित्री व्रत पूजा अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना की।

rktvnews

नवादा:जिला स्तरीय समन्वय राजस्व समिति की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

बक्सर: डीएम सहिला का फरमान,सरकारी स्थलों पर अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स एवं बैनर लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment