RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: आरा के दिगंबर जैन भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में भक्तामर पाठ का आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त।भगवान महावीर मार्ग (शिवगंज) स्थित श्री दिगंबर जैन भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में भक्तामर पाठ का भव्य आयोजन हुआ। जल मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के समक्ष भक्तामर पाठ स्थानीय जैन महिलाओं के द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि आचार्य मानतुंग स्वामी के द्वारा रचित भक्तामर स्त्रोत भगवान आदिनाथ की स्तुति में लिखा गया यह एक प्रसिद्ध जैन स्तोत्र है ऐसा माना जाता है कि भक्तामर स्त्रोत सर्व विघ्न विनाशक, सर्व मनोकामना पूर्णकर्ता, सर्व सिद्धि कारक है। भक्तामर पाठ का श्रद्धापूर्वक जाप करने से सभी प्रकार के रोग शोक से दूर रखता है। भक्तामर पाठ आयोजन की संयोजिका नेहा जैन, पूजा जैन थी। भक्तामर पाठ में डॉ श्वेता जैन, रेखा जैन, विनीता जैन, साक्षी जैन, पूर्णिमा जैन, अंजू जैन, मीनू जैन, मनोज जैन, मिथलेश जैन, प्रतीक जैन, अनीश जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे।

Related posts

भोजपुर के कोईलवर पुलिस ने एक ट्रक पर लदे 17304 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद।

rktvnews

चतरा:विभिन्न विकास योजनाओं एवं अन्य फ्लैगशिप योजना की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

नारनौल:हरियाणा सेवा अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने की जन संवाद व आरटीएस सेवाओं की समीक्षा।

rktvnews

शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का चैंपियन बना जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब।

rktvnews

छत्तीसगढ: राज्यपाल से नव नियुक्त सचिव डॉ. प्रसन्ना ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment