RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

बागपत /उत्तर प्रदेश 18 नवंबर।प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को 10:00 बजे से 2:00 बजे तक तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है इसी के क्रम में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय जन सामान्य की शिकायत सुन रहे थे जिसमें से खेकड़ा तहसील 22 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से मौके पर 6शिकायतों का निस्तारण किया गया जिसमें राजस्व विभाग की 4, पूर्ति विभाग की एक ,कृषि विभाग की एक शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने शिकायतों का समय अवधि के अंतर्गत गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के जिला अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया ।
आवेदीका लता यादव पत्नी जितेंद्र यादव खेकड़ा राशन कार्ड के लिए 2 वर्ष से परेशान थी चक्कर लगा रही थी लेकिन राशन कार्ड नहीं बन पाया जिला अधिकारी के समक्ष प्रकरण आया और उन्हें राशन कार्ड प्राप्त हो गया राशन कार्ड को प्राप्त कर लाभार्थी अत्यंत प्रसन्न है।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए माह के प्रथम वे तृतीय शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है
उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आज खेकड़ा तहसील में दिव्यांग कैंप लगाया गया ।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने 6दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र वितरित किये जिसमें रायला दिव्यांग जन ने बताया कि इस प्रमाण पत्र के लिए मे 10 वर्ष से परेशान थी 10 वर्ष बाद मुझे दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ दिव्यांगजनों ने कहा जिलाधिकारी की दिव्यांग कैंप की पहल को लेकर हम दिव्यांग जनों को अत्यंत लाभ प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ,अधिशासी अधिकारी खेकड़ा अनिल कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बेगूसराय:एसपी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियादें।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने कैंसर अस्पताल में रोगियों से भेंट की,विश्रामालय में रोगियों और उनके परिजन से मिल कंबल प्रदान किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर वासी जल-जमाव, किचड़ और गंदगी से तंगो-तबाह:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

आरएसएस की शताब्दी पर फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का टीज़र लॉन्च।

rktvnews

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:आंबेडकर जयंती पर भाकपा माले, आइसा और आरवाईए ने निकाला समता संघर्ष मार्च।

rktvnews

Leave a Comment