RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:भिक्षुक लाभार्थी का हुआ सफल पारिवारिक पुनर्वास।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)08 अगस्त।सेवा कुटीर,दरभंगा में आवासित भिक्षुक लाभार्थी विक्रम मंडल का सफलता पूर्वक पारिवारिक पुनर्वास किया गया।
उल्लेखनीय है कि विक्रम मंडल को दिनांक 19 अप्रैल 2024 को भिक्षावृत्ति करते वक्त रेस्क्यू कर पुरुष भिक्षुक पुनर्वासन गृह,सेवा कुटीर,दरभंगा में आश्रय प्रदान किया गया था।
पुरुष भिक्षुक पुनर्वासन गृह सेवा कुटीर,जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग,समाहरणालय दरभंगा के अधीन कार्यरत है।
लगातार प्रयासों और परामर्श के उपरांत 30 जुलाई 2025 को विक्रम मंडल के परिवार से संपर्क स्थापित हुआ।इसके पश्चात काउंसलर द्वारा परिवार के सदस्यों से निरंतर फोन पर काउंसलिंग की गई,जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप परिजन लाभार्थी को पुनः अपने साथ रखने के लिए सहमत हो गए।
05 अगस्त 2025 को लाभार्थी की वीडियो कॉल के माध्यम से उनके परिजनों से बातचीत कराई गई,जिसमें परिजनों ने उन्हें शीघ्र सेवा कुटीर से लेने का आश्वासन दिया।
07 अगस्त को विक्रम मंडल के परिजन(भैया, भाभी और छोटा भतीजा) सेवा कुटीर, दरभंगा पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले जाकर पुनः परिवार में समाहित किया।
यह पुनर्वास न केवल एक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है,बल्कि समाज के समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
सेवा कुटीर, दरभंगा इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी संबंधित विभागों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार प्रकट करता है और इसी तरह के समर्पण एवं मानवीय संवेदना से प्रेरित प्रयासों को भविष्य में भी जारी रखने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है।

Related posts

फासिस्ट ताकतों को हराने और विकल्प देने का ठोस आकलन।

rktvnews

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ऊर्जा भंडारण महत्वपूर्ण कारक है:सीएमडी,इरेडा

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

राजभवन में आयोजित मंत्रिमंडल के सदस्य के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री!पत्रकारों के सवालों के दिए जवाब।

rktvnews

भोजपुर: स्वार्थ और वादों की राजनीति का होगा अंत जनता के हितों की होगी रक्षा: सूर्यभान सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:कारगिल विजय दिवस, देशवासियों के लिए है गौरव का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment