RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में 14 से 30 सितंबर, 2025 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 14 सितंबर।अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह के आयोजन के साथ ही हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। समारोह में संयुक्त सचिव शेरशा सी. शेख मोहिद्दीन ने हिंदी पखवाड़े का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके उपरांत संयुक्त सचिव राम सिंह ने भारत सरकार के कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन का हिंदी संदेश पढ़ा। इस अवसर पर उप महानिदेशक आलोक कुमार वर्मा ने हिंदी दिवस 2025 के उपलक्ष्य में गृह मंत्री का संदेश प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उप महानिदेशक ने कहा कि राजभाषा हिंदी एक भाषा ही नहीं अपितु राष्ट्र के स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का विषय है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वो हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली विविध प्रतियोगिताओं में भाग लें। कार्यक्रम में मंत्रालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में 14 सितंबर, 2025 से 30 सितंबर, 2025 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने हेतु हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने वाले प्रभागों/अनुभागों के साथ-साथ अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों के लिए विगत कई वर्षों से राजभाषा चल शील्ड योजना शुरू की गयी है। इस वर्ष भी यह योजना मंत्रालय के प्रभागों/अनुभागों के साथ-साथ अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों के लिए लागू है।
राजभाषा हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने वाले प्रभागों/अनुभागों/अधीनस्थ कार्यालयों को राजभाषा चल शील्ड से पुरस्कृत किया जाएगा ताकि मंत्रालय के प्रभागों/अनुभागों/अधीनस्थ कार्यालयों में हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने का बढ़ावा मिले, साथ ही राजभाषा हिंदी में कार्य हेतु सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का माहौल भी तैयार हो।

Related posts

11 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तत्वावधान में मंत्री श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड, सरकार, सत्यानंद भोक्ता की उपस्थिति में एक दिवसीय कौशल उत्सव व मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन।

rktvnews

14 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण के संयुक्त सहयोग से चला स्वच्छता अभियान।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान: दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में 64.6 प्रतिशत, बाड़मेर में सर्वाधिक 74.25 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

Leave a Comment