RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जिला कमिटी आब्जर्वर मनीष पटेल का कांग्रेस पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 मार्च।06 मार्च को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा नवनियुक्त भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के आब्जर्वर मनीष पटेल का स्थानीय पार्टी कार्यालय शहीद भवन में जिला अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात शहीद भवन स्थित भारत रत्न आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। बाद में उपस्थित जिला पदाधिकारियों के साथ एक औपचारिक बैठक की गई। बैठक में एक-एक की बातों को आबजर्वर मनीष पटेल जी ने विस्तार से सुनने का काम किया। उन्होंने उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आने वाला समय आपका है। प्रदेश प्रभारी श्रीकृष्ण अल्लावारु आने वाले समय में हर एक कार्यकर्ता से रूबरू होंगे। किसी के साथ हक मारी नहीं होंगी। गणेश परिक्रमा वालों की अब खैर नहीं हैं । कांग्रेस बूथ स्तर तक जल्द ही संगठन को विस्तार करने के लिए कृत संकल्पित हैं।बैठक मे अध्यक्ष अशोक राम, मनीष सिंहा, सत्यप्रकाश राय, अशोक यादव, जिला प्रवक्ता डॉ अमित कुमार द्विवेदी, रजी अहमद, डॉ श्रीधर तिवारी, डॉ आशुतोष ठाकुर, उपेंद्र कुमार सिंह मुखिया, बिजेंद्र यादव, डॉ भानु प्रताप सिंह, संतोष पाण्डेय, अशोक सिंह, पन्नग त्रिपाठी, आनंद तिवारी, घनश्याम चौधरी सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा मे आयोजित मुख्यमंत्री उपभोक्ता सहायता योजना समारोह में शामिल हुए बड़हरा विधायक।

rktvnews

भोजपुर : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को सफल बनाने हेतू शाहपुर में बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:केतार में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: उपायुक्त ने तीन कर्मियों को किया निलंबित।

rktvnews

भोजपुर:चिराग पासवान के प्रयास से बिहार का होगा कायाकल्प : सांसद अरुण भारती

rktvnews

जीआईएफटी आईएफएससी को ‘ग्लोबल फाइनेंस एंड अकाउंटिंग हब’ के रूप में विकसित करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने आईएफएससीए को रिपोर्ट सौंपी।

rktvnews

Leave a Comment