RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

5 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा बी सर्टिफिकेट का हुआ वितरण।पर्यावरण की सुरक्षा सब की नैतिकता: नवीन कुमार

आरा/भोजपुर डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा 19 मई।आज 19 मई को एसबी कॉलेज आरा में 5 बिहार बटालियन एनसीसी आरा की ओर से बी सर्टिफिकेट का वितरण तथा विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। एस बी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो नवीन कुमार को सर्वप्रथम बुके देकर स्वागत किया गया। एनसीसी के कमांडर ऑफिसर मनीष कुमार ने बी सर्टिफिकेट में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले 21 कैडेट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसकी परीक्षा 12 फरवरी 2023 बक्सर में हुई थी। इसमें 207 कैडेट्स परीक्षा दिए थे, जिसमें 148 कैडेट ने परीक्षा पास किया। बी सर्टिफिकेट में अव्वल स्थान प्राप्त करने वालों में कैडेट्स का नाम साधना कुमारी, सुचित्रा नंदनी, वैष्णवी कुमारी मनीषा कुमारी तथा अन्य कैडेट्स है। गोष्टी के अंतर्गत एस बी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ नवीन कुमार ने कहा कि पर्यावरण को बचाने का प्रयास सभी को मिलकर करना चाहिए। इसके लिए लोगों को जागरूक होना आवश्यक है। पौधारोपण के साथ वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक का उपयोग बंद होना चाहिए। एस बी कॉलेज दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष तथा एनसीसी के सीटीओ डॉ आर एन मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण की अनदेखी करने पर हम बीमार पड़ रहे हैं तथा हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब हो रहा है। एनसीसी के कमांडर ऑफिसर मनीष कुमार ने कहा कि सबको पौधारोपण करना चाहिए, कूड़ा इधर उधर नहीं फेंकना चाहिए फिर भी आज जानकर भी अंजान बने हुए हैं, उसके प्रति हमें जागरूक होने की आवश्यकता है। सीनियर जीसीआई विमला कुमारी ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में एम एम महिला कॉलेज की दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष तथा एनसीसी की सीटीओ डॉ स्मिता कुमारी, एनसीसी के सभी पी आई स्टाफ तथा कैडेट्स मौजूद थे। सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिज्ञा ली तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Related posts

भोजपुर: राज्यस्तरीय जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में भोजपुर ने पूर्णिया को रौंद क्वाटर फाइनल में बनाई जगह।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाइया।

rktvnews

महादेवा हनुमान मंदिर में जरूरत मंदों के बीच साड़ी वितरित।

rktvnews

गंगा समिति बक्सर द्वारा स्वच्छता अभियान में श्रमदान।

rktvnews

राष्ट्रपति तीसरे ऑडिट दिवस समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

Leave a Comment