RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

शनिवार से शुरू होंगे राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल!जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में होगा उद्घाटन समारोह।

हनुमानगढ़/राजस्थान 04अगस्त । ’फिट राजस्थान, हिट राजस्थान’ की संकल्पना को साकार करने के साथ प्रदेश में खेलों को लेकर उत्साही माहौल बनाने के लिए शनिवार से राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को पूर्व तैयारियों के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 5 अगस्त को प्रातः 9.00 बजे जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा तथा 6 अगस्त से प्रतियोगिताए प्रातः 8.00 बजे से शुरू होगी।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद, हनुमानगढ़ के 5 कलस्टर बनाए गए है, तथा अन्य सभी नगरपालिकाओं को एक कलस्टर के रूप में गठित किया गया है। राजीव गांधी स्टेडियम में पांचों कलस्टरों के खिलाड़ी भाग लेंगे। 5 अगस्त को डी कलस्टर में वार्ड संख्या 20 से 27, 29 से 33 व 35 के खिलाड़ी, 6 अगस्त को ई कलस्टर में वार्ड संख्या 28, 34 व 36 से 47 तक के खिलाड़ी, 7 अगस्त को सी कलस्टर में वार्ड संख्या 49 से 60 तक के खिलाड़ी, 8 अगस्त को बी कलस्टर में वार्ड संख्या 11 से 19 व 48 तक के खिलाड़ी, 9 अगस्त को ए कलस्टर में वार्ड संख्या 1 से 10 तक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे एवं 10 अगस्त को रिजर्व रखा गया है ।

जिले में रिकॉर्ड 2 लाख खिलाड़ी पंजीकृत

जिला कलक्टर ने खिलाड़ियों के पंजीकरण की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के लिए 2 लाख 938 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण खेलों के लिए 1 लाख 45 हजार 069 तथा शहरी खेलों के लिए 55 हजार 869 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।

शनिवार से शुरू होंगी खेल प्रतियोगिताए

जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने खेल आयोजन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताए 5 अगस्त से शुरू होगी, जो 10 अगस्त तक चलेगी। इसी प्रकार ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 17 से 22 अगस्त तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताए 1 से 6 सितम्बर एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 से 18 सितम्बर तक होगी। शमशेर सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में भी प्रारंभिक प्रतियोगिताएं 5 से 10 अगस्त के बीच होगी। इसी तरह जिला स्तरीय प्रतियोगिताए 1 से 6 सितम्बर तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताए 15 से 18 सितम्बर तक खेली जाएगी।

18 हजार 358 टीमों का गठन

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर 12 हजार 551 टीमे तथा शहरी स्तर पर 5 हजार 860 टीमों का गठन किया गया है, इस तरह कुल 18 हजार 358 टीमें बनाई गई है, जिसके लिए 802 रेफरी नियुक्त किए गए है। खेलों प्रतियोगिता के लिए 279 खेल मैदानों का चयन किया गया है ।

Related posts

पीएनबी मंडल कार्यालय प्रमुख अनिल कुमार का बिदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अंधेरी रात के बाद का उजला सवेरा:सहरिया परिवारों का बदला जीवन

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार के नए रामसर स्थलों को आर्द्रभूमि संरक्षण अभियान में बड़ी उपलब्धि बताया।

rktvnews

भोपाल:भ्रांतियों से परे अत्यंत अनोखी और विशिष्ट है संघ की कार्यपद्धति : डॉ मोहन भागवत

rktvnews

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज चौथी जी 20 संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठक में मसौदा घोषणा पर चर्चा शुरू हुई।

rktvnews

पटना: बढ़ती भीड़ को देख बढ़ाई गई बिहार सरस मेला की अवधि, 04 जनवरी को होगा समापन।

rktvnews

Leave a Comment