RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

मिशन गगनयान- क्रू मॉड्यूल रिकवरी गोताखोरों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा।

नई दिल्ली/02 जुलाई।मिशन गगनयान की क्रू मॉड्यूल रिकवरी टीम के पहले बैच ने कोच्चि में भारतीय नौसेना की वाटर सर्वाइवल ट्रेनिंग फैसिलिटी (डब्‍ल्‍यूएसटीएफ) में प्रशिक्षण के पहले चरण को पूरा कर लिया। अत्‍याधुनिक फैसिलिटी का उपयोग करते हुए भारतीय नौसेना के गोताखोरों और समुद्री कमांडो की टीम ने समुद्र की विभिन्‍न स्थितियों में क्रू मॉड्यूल का रिकवरी प्रशिक्षण किया। दो सप्‍ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिशन के संचालन, चिकित्‍सा की आपातकालीन स्थितियों में उठाए जाने वाले कदम और विभिन्‍न विमानों और उनके बचाव उपकरणों से परिचित होना शामिल था। प्रशिक्षण ने भारतीय नौसेना और इसरो द्वारा निर्मित एसओपी को भी सत्‍यापित किया। समापन दिवस पर इसरो के ह्यूमन स्‍पेस फ्लाइट सेंटर के निदेशक डॉ. मोहन एम ने रिकवरी प्रदर्शनों का अवलोकन किया और टीम के साथ परस्‍पर बातचीत की। डब्‍ल्‍यूएसटीएफ में प्रशिक्षित टीम अब आगामी महीनों में इसरो द्वारा योजनाबद्ध टेस्‍ट लॉच की रिकवरी में शामिल होगी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने स्व राजीव गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

प्रधानमंत्री ने इन्फैंट्री दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों और सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की अदम्य हिम्मत और साहस को सलाम किया।

rktvnews

बिहार एथेलेटिक्स संघ की वार्षिक आम बैठक संपन्न।3-5 जून 23 को आयोजित होने वाले 89वी बिहार राज्य जूनियर और सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 23 संबंधी दिशा निर्देश किए गए जारी।

rktvnews

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति व समृद्धि के लिए की माॅ दुर्गा की पूजा अर्चना

rktvnews

भारत और सिंगापुर ने आज कार्मिक प्रबंधन और लोक प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग पर वर्तमान समझौता ज्ञापन को 2028 तक पांच वर्ष के लिए बढ़ाने के प्रोटोकॉल दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment