RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अपर समाहर्ता ने जवईनिया गांव में संचालित बाढ़ राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की।

शाहपुर /भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)2 अगस्त।जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता भोजपुर द्वारा शाहपुर प्रखंड के जवईनिया गांव में संचालित बाढ़ राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता द्वारा बाढ़ राहत शिविर, सामुदायिक रसोई, पॉलिथीन वितरण एवं जल निकासी व्यवस्था का बारीकी से जायज़ा लिया गया।समीक्षा के उपरांत संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि राहत कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित, त्वरित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर सभी आवश्यक राहत सामग्री एवं सेवाएं उपलब्ध हो सकें। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं राहत कार्यों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि जन-जन तक सहायता पहुंचाई जा सके और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related posts

बिहार: भोजपुर: तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव में शामिल होना सौभाग्य की बात : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीअर स्वामी

rktvnews

इंदौर:शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कठोर कार्रवाई : कलेक्टर

rktvnews

पटना:जीविका पवेलियन में दिखी बिहार के विकास की गाथा ,ग्रामीण विकास से लोग हुए रूबरू

rktvnews

इंदौर जिले में गणतंत्र दिवस अपार उत्साह, उमंग और जोश-जुनून के साथ मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी ने पुलवामा के शहीदों को किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

दफादार चौकीदार पंचायत जिला भोजपुर 3 अप्रैल को समाहरणालय भोजपुर के समक्ष करेगा धरना प्रदर्शन ।

rktvnews

Leave a Comment