RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)22 फरवरी।नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान सामग्रियों की उपलब्धता एवं मतदान प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है, अतः सभी कर्मी पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया।
मौके पर पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:04 जून को प्रातः 08ः00 बजे से होगा बाजार समिति, शिवधारा स्थित बज्रगृह में मतगणना कार्य : डी.ई.ओ.

rktvnews

प्रदेश में सभी सरकारी इमारतों में पीएनजी और सीएनजी लाने के प्रावधान किये जाएं – मुख्य सचिव

rktvnews

भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी रथ का संदेश में भाजपाइयों ने किया स्वागत! किसान क्रेडिट कार्ड एवं उज्जवला योजना के तहत गैस का किया गया वितरण।

rktvnews

देवघर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ तीसरे दिन भी छापेमारी अभियान।

rktvnews

सारण:सेवा मतदाताओं ( सर्विस वोटर्स) द्वारा डाक के माध्यम से सील्ड लिफाफे में भेजे जाने वाले डाक मतपत्रों को प्रतिदिन कोषागार में किया जायेगा जमा।

rktvnews

आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर की हड़ताल के समर्थन मे बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने एकजुटता का प्रदर्शन किया!आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर के समर्थन मे उतरे भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी।

rktvnews

Leave a Comment