RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:‘बदलो सरकार-बदलो बिहार’ के नारे के साथ माले का पटना महानगर सम्मेलन आज से शुरू।

अगस्त महीने में राज्य में आंदोलनों का तांता लगा दें, चुनाव की चोरी नहीं होने देंगे: कुणाल

RKTV NEWS/पटना(बिहार )2 अगस्त।‘बदलो सरकार-बदलो बिहार’ और ‘चुनाव चोर गद्दी छोड़’ के नारे के साथ आज से भाकपा-माले का पटना महानगर सम्मेलन दारोगा राय पथ स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन में शुरू हो गया. इसका उद्घाटन करते हुए राज्य सचिव का. कुणाल ने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे वक्त में हो रहा है जब हमारे मताधिकार पर अबतक का सबसे बड़ा संकट मंडरा रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी लोग बूथों पर जाएं और पता लगाएं कि एसआईआर के दौरान जिन 65 लाख से अधिक मतदाताओं का नाम पहले ही चरण में काट दिया गया है, उसकी क्या सच्चाई है? जिस आनन फानन में यह प्रक्रिया हुई है उसके कारण कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
कहा कि इस बार बिहार से भाजपा-जदयू की विदाई तय है।एक-एक कार्यकर्ता अभी से बिहार को 20 वर्षों के कुशासन से मुक्ति के लिए कमर कस लें. पटना नगर में शहरी गरीबों, छात्र-नौजवानों व कर्मचारियों के बीच पार्टी संगठन का विस्तार करें।
उद्घाटन सत्र में का. महबूब आलम ने कहा कि आज पूरे पटना शहर में फुटपाथी दुकानदारों और शहरी भूमिहीन गरीबों को लगातार परेशान किया जा रहा है. अतिक्रमण के नाम पर उनकी दुकानें तोड़ दी जाती हैं अथवा उन्हें विस्थापित कर दिया जाता है. हमें जनता का जोरदार प्रतिवाद आंदोलन खड़ा करना होगा।
केडी यादव ने पटना शहर में शहरी गरीबों के पुराने आंदोलनों की चर्चा करते हुए कहा कि एक बार फिर वैसे ही आंदोलन की जरूरत है. 20 वर्षों की भाजपा-जदयू सरकार में एक भी शहरी गरीब के लिए काॅलनी नहीं बनाई गई. स्मार्ट सिटी के नाम पर यहां के गरीबों को विस्थापित होना पड़ा है. यह कैसा विकास है जिसमें गरीब कहीं है ही नहीं।
ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि बिहार की महिलाएं आज कर्ज के बोझ तले कराह रही हैं। हमें इन्हें संगठित करना है और सरकार के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा बनाना है।हमें कर्ज नहीं स्थायी रोजगार चाहिए. इस सरकार में कंपनियों को इतनी छूट मिली हुई है कि उसने गांव के गांव गरीबों को उजाड़ दिया है. कर्ज आज लोगों के गले की फांस बन गया है.
विधान पार्षद शशि यादव ने याद दिलाया कि अब चुनाव के एक महीना पहले सरकार आशा कार्यकर्ताओं के लिए 3000 रु. मानदेय की घोषणा कर रही है जबकि यह समझौता आज से दो साल पहले हुआ था. सभी स्कीम वर्कर्स संगठन सरकार के इस झुनझुने से संतुष्ट नहीं हो जायेंगे, हमने लड़कर 3000 रु. पाया है और आगे लड़कर सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी पायेंगे.
विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि बिहार में आज चारो तरफ गुंडों व अपराधियों का राज है. फुलवारी में दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार दिया गया. हमने प्रतिवाद किया, न्याय की लड़ाई लड़ी तो हमारे ऊपर ही मुकदमा कर दिया गया. अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार को बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी.
सत्र को सरोज चौबे, किसान महासभा के नेता उमेश सिंह, पार्टी के मीडिया प्रभारी कुमार परवेज आदि ने भी संबोधित किया जबकि संचालन महानगर सचिव अभ्युदय ने किया. मौके पर का. अमर, पर्यवेक्षक कमलेश कुमार, कार्यालय सचिव प्रकाश कुमार, मनमोहन कुमार, मीरा दत्त, रणवजिय कुमार, अनीता सिन्हा, जितेन्द्र कुमार, संजय यादव, शंभू नाथ मेहता, मुर्तजा अली सहित सम्मेलन के विभिन्न इलाकों से आए प्रतिनिधि उद्घाटन सत्र में उपस्थित थे.सभी वक्ताओं ने एकताबद्ध होकर भाजपा-जदयू को हराने और पटना शहर में पार्टी के विकास का संकल्प लिया।
इसके पहले सभी शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी गई. जनसंस्कृति मंच के साथियों ने शहीद गीत प्रस्तुत किया. इस मौके पर इलाके का नाम का. चारू मजुमदार, मंच अशोक कुमार-तोता चैधरी और सभागार का. राजाराम व मीना राय के नाम पर रखा गया है।

Related posts

सारण:डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आज 154 महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का हुआ अयोजन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

भोपाल:सीवर सफाई और कचरा संग्रहण के कार्य में लापरवाही न बरतें – ऊर्जा मंत्री तोमर

rktvnews

“अल्ला मेहरबाँ तो बंदा पहलवान ” मिट्टी छूवे तो सोना होवे ।

rktvnews

उत्तराखण्ड देव भूमि है,यहां कण-कण में देवी देवताओं का है वास:प्रधानमंत्री

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment