RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने बिलौटी पंचायत का किया भ्रमण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 दिसंबर। आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा शाहपुर प्रखंड के अंतर्गत बिलौटी पंचायत का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने बिलौटी में स्थित तालाब का निरीक्षण किया और इसके सौंदर्यीकरण के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तालाब के चारों ओर हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पेड़-पौधे लगाने, खेल और मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए तालाब के समीप एक खेल मैदान विकसित करने तथा जीविका के माध्यम से तालाब में बतख शेड का निर्माण कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा, तालाब के पास स्थित एक जर्जर भवन को तोड़कर उसकी जगह जीविका पुस्तकालय बनाने का आदेश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्य विद्यालय, बिलौटी का भी जायजा लिया और वहां संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को बेहतर बनाने के लिए माइनिंग फंड का उपयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों और समुदाय के विकास में सहायता मिलेगी।
भ्रमण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण हेतु प्राप्त आपत्तियों पर हुआ विमर्श।

rktvnews

भोजपुर:वीकेएसयू आरा के एनएसएस सलाहकार समिति की बैठक में विकास की रणनीति व कई एजेंडे पर लगी मुहर।

rktvnews

क्लीन टॉयलेट्स चैलेंज:स्वच्छ एवं सुचारू सार्वजनिक शौचालयों के लिए कैंपेन शुरू करने को MoHUA तैयार।

rktvnews

उपायुक्त अबू इमरान ने देर शाम वज्रपात, आपदा एवं अतिक्रमण से संबंधित विषयों पर किया बैठक।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्ष व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय नौसेना की स्वदेशीकरण आवश्यकताओं के बारे में एक संवादमूलक सम्मेलन और बिजनेस टू बिजनेस सत्र का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment