RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाल दुर्व्यापार से निपटने के लिए सभी विभाग व एजेंसियों एकसाथ मिलकर कार्रवाई करे : सचिव डा सुनीता सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अगस्त।मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर दिशा एक प्रयास की पहल पर भोजपुर जिले में हुए एक कार्यक्रम में बाल संरक्षण और बाल अधिकारों के क्षेत्र से जुड़े सभी प्रमुख हितधारक एक साथ आए। इस संबंध में एक बड़ा आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में हुआ जिसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्ध युवा और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग उपस्थित रहे । सचिव डा सुनीता सिंह ने बताया की इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक एवं बाल संरक्षण पदाधिकारी, श्रम विभाग से श्रम अधीक्षक एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, परियोजना प्रबंधक वन स्टेप, सुपरवाइजर चाइल्ड लाइन भोजपुर, रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव, मीडिया कर्मी, और सदस्य विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और एक सुर से स्वीकार किया कि बाल दुर्व्यापार यानी बच्चों की ट्रैफिकिंग से निपटने के लिए सभी एजेंसियों व विभागों को साथ मिलकर कार्रवाई करने की सख्त जरूरत है ताकि ट्रैफिकिंग गिरोहों में कानून का भय पैदा हो सके। संस्था दिशा एक प्रयास, देश में बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 250 से भी अधिक नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) का सहयोगी संगठन है और भोजपुर जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। जेआरसी बाल श्रम, बच्चों की ट्रैफिकिंग, बाल विवाह और बाल यौन शोषण के शिकार बच्चों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
बच्चों की ट्रैफिकिंग से निपटने में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सामने आने वाली वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह माना कि मौजूदा कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संवेदनशील तबकों को ट्रैफिकिंग गिरोहों और उनके कामकाज के तरीकों के बारे में संवेदनशील बनाना और सभी एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना तत्काल जरूरी है, ताकि मुक्त कराए गए बच्चों के लिए तय समयसीमा में न्याय और पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके। बताते चलें कि जुलाई में दिशा एक प्रयास ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ मिलकर बच्चों की ट्रैफिकिंग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर अभियान चलाया। चूंकि ट्रैफिकिंग गिरोह अक्सर बच्चों को दूसरे राज्य ले जाने के लिए रेल मार्ग का उपयोग करते हैं, इसलिए इस अभियान का फोकस यात्रियों, रेल कर्मियों, विक्रेताओं, दुकानदारों और कुलियों को बाल तस्करी के संकेतों की पहचान करने और संदिग्ध मामलों की सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करने के लिए संवेदनशील बनाना था।
कार्यक्रम में आलोक कुमार गौतम सहायक निदेशक, रवि वर्मा और शक्ति कुमार भास्कर बाल संरक्षण पदाधिकारी, सुजीत कुमार श्रम अधीक्षक भोजपुर, सृष्टि शर्मा और आनंद रमण श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अनुपमा श्रीवास्तव परियोजना प्रबंधक वन स्टेप, डॉ विभा कुमारी रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव, कामाख्या कुमार सुपरवाइजर चाइल्ड लाइन भोजपुर, अभिनय प्रकाश और समीर अख़्तर मीडिया कर्मी, सोनी कुमारी स्वास्थ कर्मी विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, सविता कुमारी केश वर्कर महिला हेल्प लाइन, चंद्र भूषण सिंह सचिव राजा राम स्मारक संस्था, प्रो दिनेश प्रसाद सिन्हा, और कुमारी सुनिता सिंह सचिव दिशा एक प्रयास, कुमुद कुमार सिंह, रजत कुमार, ऋचा कुमारी, बीरेंद्र कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, रंजू कुमारी, अखिलेश कुमार यादव और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

जिला नियोजनालय, पूर्वी चम्पारण, द्वारा ज़िले के विभिन्न ब्लॉक कैंपस में 09 फरवरीय से 11 मार्च तक रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: बाबू जगजीवन राम के पैतृक निवास पर मनाई गई उनकी 118 वी जयंती।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 दिसंबर 24

rktvnews

गढ़वा:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय भव्य आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 अप्रैल 25

rktvnews

भोजपुर:महावीर मंदिर रमना के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा,राम कथा का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment