RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 21 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार 10 हजार रुपए की राशियों का किया अंतरण।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)06 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत राज्य की 21 लाख महिला लाभुकों को प्रति लाभुक 10,000 रुपये की दर से कुल 2100 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया।
‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार प्रारंभ करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अंतर्गत महिलाओं को प्रारंभिक रूप से 10,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। रोजगार प्रारंभ करने के बाद उनके कार्य का आकलन कर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन से महिलाओं की स्थिति और अधिक सशक्त होगी तथा राज्य में ही रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर आधारित यह योजना राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी।

Related posts

अवसंरचना वित्त सचिवालय, आर्थिक कार्य विभाग ने 24 और 25 मई 2023 को भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में अवसंरचना आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

11 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पहलगाम : हमला पाकिस्तान प्रायोजित, लेकिन क्या केंद्र सरकार की नाकामी कुछ कम है?

rktvnews

उत्तर प्रदेश:कवि विजय कुमार मधुरेश को मिला काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा डाक्ट्रेट मानद समतुल्य विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान।

rktvnews

रानी अवंती बाई लोधी और रानी दुर्गावती के सम्मान में पुरस्कार शुरू करने का निर्णय।

rktvnews

भोजपुर: लोक अदालत की सफलता को ले जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment