RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023,अटेली के विधायक सीताराम यादव ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का शुभारंभ।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 22 दिसंबर। हवन यज्ञ, गीता पूजन व गीता आरती के साथ स्थानीय आईटीआई मैदान में 2 दिन तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुक्रवार को विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। सुबह अटेली के विधायक सीताराम यादव ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद दोपहर को नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने गीता पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) के मार्गदर्शन में 18 माताओं का कुआं पूजन करके बेटी बचाने का संदेश दिया।
सेमिनार में बोलते हुए नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने कहा कि गीता युद्ध के मैदान में रचा गया दुनिया का एकमात्र ग्रंथ है। यहीं ग्रंथ दुनिया को सबसे ज्यादा शांति का पाठ भी पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का यह बहुत ही अच्छा प्रयास है जिसके माध्यम से घर-घर तक गीता का ज्ञान पहुंच रहा है। हमारे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि गीता महोत्सव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।
प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि भागवत गीता में सभी प्रकार की समस्याओं का निराकरण है। पारिवारिक व सामाजिक रिश्तों को जीने का सही सलीका सिखाती है। बच्चों के अच्छे संस्कार के लिए इसका अध्यन जरुरी है। यह अध्यात्मिक शांति एवं ज्ञान का मार्ग है।
यह आज के जीवन में आने वाली चुनौतियों से लड़ना सिखाती है। गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन जीने की विशेष कला है। यह सभी धर्म के लोगों के लिए कारगर है।
गीता जयंती के पावन अवसर पर नागरिकों को बधाई देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने कहा कि भागवत गीता मानव जाति के लिए हजारों वर्षों से मार्गदर्शन का काम कर रही है। आज के युग में इंसान काम, क्रोध, लोभ व माया से ग्रस्त है। ऐसे में आज के युग में गीता और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े वैज्ञानिकों ने भी गीता के उपदेश का अध्ययन करके सफलता पाई है। गीता में कर्म करने पर जोर दिया गया है अगर इंसान कर्म करेगा तो एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। गीता हमें कर्तव्य पथ पर चलना सिखाती है।
इस मौके पर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति व जीओ गीता परिवार के सहयोग से सुबह 9:00 बजे सबसे पहले हवन यज्ञ व गीता पूजन किया गया। इसके बाद गीत स्थापना व आरती के साथ सेमिनार का शुभारंभ हुआ। समिति की तरफ से घनश्याम गर्ग के मार्गदर्शन में स्टॉल नंबर दो पर गीता से जुड़े संदेशों को प्रदर्शित किया गया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय से बहन अंजू कुमारी ने गीता पर अपने व्याख्यान दिए।
इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार ने कार्यक्रम में आए आंगुतकों का स्वागत किया।
इस मौके पर गीता के सार पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूल व कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया। सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग की ओर से गीता के संदेश लिखी स्टैंडी लगाई गई थी जिसे लोगों ने पढ़कर काफी सराहा।
इस अवसर पर नगराधीश डा. मंगल सेन, जिला परिषद के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जेपी सैनी, सुरेश चौधरी, रामानंद अग्रवाल, घनश्याम शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा आमजन मौजूद थे।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में नागरिकों को जिला प्रशासन की ओर से विकसित भारत जन संवाद कार्यक्रम की तर्ज पर विभिन्न विभागों ने अपनी सेवाएं दी। स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए। डीआईटीएस कॉमन सर्विस सेंटर का स्टाल लगाकर आधार कार्ड बनाएं । नागरिक संसाधन सूचना विभाग की तरफ से परिवार पहचान पत्र में त्रुटि ठीक की। जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से लगाए गए स्टॉल पर बैटरी चलित तिपहिया साइकिल व सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए दिव्यांग जनों का पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड बनाए। वहीं कार्यक्रम में नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच भी की। आयुष विभाग ने आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की। एसडीएम कार्यालय की तरफ से मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए।
पुलिस विभाग की तरफ से साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया वहीं यातायात के नियमों के बारे में भी जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल एडवोकेट ने नागरिकों को मुफ्त कानूनी सलाह व प्राधिकरण की ओर से दी जा रही सेवाओं की जानकारी दी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने ड्रोन के जरिए नैनो यूरिया छिड़काव के बारे में जानकारी दी। बागवानी विभाग ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा फल व सब्जियों का प्रदर्शन भी किया। जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से विभिन्न औजारों की प्रदर्शनी लगाई। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग डेस्क स्थापित किया। पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले ऋण की जानकारी दी गई। अक्षय ऊर्जा विभाग की तरफ से सोलर पैनल का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से भी प्रदर्शनी में हिस्सा लिया गया।
इसके अलावा कई स्वयं सहायता समूह तथा हस्त कलाकारों ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।

Related posts

जालोर जिले के प्रभारी मंत्री ने ली बचाव एवं राहत कार्यों के संबंध में अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा, भारत की ‘लुक ईस्ट’ नीति ‘एक्ट ईस्ट’ में बदल गई है, जिससे पूर्वोत्तर में असाधारण प्रगति हुई है।

rktvnews

महिलाओं में तेजी से बढ़ रही PCOD की समस्या हो सकती आपके भविष्य के लिए खतरनाक : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

उत्तरी मुंबई में 1000 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण तेजी से चल रहा है और पश्चिम कांदिवली में भी 1000 बिस्तरों वाला एक और अस्पताल बनेगा: पीयूष गोयल

rktvnews

चितौड़गढ़:सुहागिन महिलाओं ने ईसर-गणगौर की पूजा अर्चना कर लिया मतदान करने का संकल्प।

rktvnews

सीमा शुल्‍क तथा केंद्रीय उत्‍पाद शुल्‍क के लिए बजट प्रस्‍तावों का उद्देश्‍य प्रशुल्‍क संरचना को और सरल करना, घरेलू विनिर्माण को समर्थन देना है: केंद्रीय वित्‍त मंत्री

rktvnews

Leave a Comment