
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई।बड़हरा प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा के प्रांगण में सिविल सर्जन भोजपुर के आदेशानुसार दिव्यांग प्रमाणीकरण कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप बुधवार सुबह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक चलाया गया इस कैंप में बढ़ चढ़कर दिव्यांगो ने भाग लिया।जिसमें कुल 37 दिव्यांगजनो का पंजीकरण किया गया और 20 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता का प्रतिशत निर्गत किया गया एवं 17 दिव्यांगजनों को आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। कैंप मे जिला से आए डॉक्टर के साथ-साथ बड़हरा के डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही । जिला से आए डॉक्टर में शैलेश कुमार, डॉ प्रियंका शर्मा, अशोक कुमार पांडे , डॉक्टर धनंजय तिवारी, मणि भूषण यादव नेत्र सहायक एवं इनके साथ बड़हरा चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी अरविंद कुमार डॉक्टर ओमप्रकाश बीएचएम के साथ-साथ सभी बड़हरा के टीम इस कैंप में उपस्थित रहे ।
