
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अप्रैल।सहजानंद ब्रम्हर्षि कॉलेज आरा के विवेकानंद सभागार में जैन स्कूल आरा के सेवानिवृत्त विद्वान शिक्षक डॉ विष्णु देव सिंह की सद्य: प्रकाशित पुस्तक मानस में पुरुष पात्र का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। बिहार राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(प्रशासन) पंकज कुमार दराज एवं मुख्य अतिथि बिहार राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) सुनील कुमार उपस्थित रहे। लोकार्पण के बाद उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा परम सौभाग्य है कि हम आज अपने परमादरणीय गुरुदेव आचार्य विष्णु देव सिंह की पुस्तक के लोकार्पण समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।हम अपने गुरू के चरणों में प्रणाम करते हैं और उनके मंगलमय भविष्य की कामना करते हैं।डा दिवाकर पाण्डेय ने कहा कि पुस्तक अच्छी है और हमें प्ररेणा देती है।लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए भोजपुर के वरीय अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण राय ने डा वी डी सिंह के मंगलमय भविष्य की कामना की।
वहीं मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए हिंदी विभाग रांची विश्वविद्यालय रांची झारखंड के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ) जंग बहादुर पाण्डेय ने कहा कि महान ग्रंथ रामचरितमानस के महान पुरूष पात्रों पर लिखना अपनी लेखनी को कृतार्थ करना है।डा पाण्डेय ने राम भक्त हनुमान के व्यक्तित्व और कृतित्व पर गहन प्रकाश डाला। पुस्तक भाव भाषा और शैली तीनों दृष्टियों से वैभव पूर्ण है।इस अवसर पर डा पाण्डेय ने सरस्वती की सेवा करने के उपलक्ष्य में डा वी डी सिंह और डा आनंद मोहन सिन्हा को हिंदी रत्न सम्मान 2024 से नवाजा।आचार्य विष्णु देव ने मानस के पुरुष पात्रों पर पुस्तक लिखकर अपनी सरस्वती को धन्य किया है।
लोकार्पण समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर सहजानंद ब्रम्हर्षि कॉलेज आरा के पूर्व प्राचार्य डॉ रामबहादुर शर्मा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डॉ रणविजय कुमार, भोजपुरी विभागाध्यक्ष डॉ दिवाकर पांडेय, भारत सरकार सूचना एवं तकनीकी मंत्रालय NIELIT बिहार झारखंड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रो (डॉ) नीतीन पुरी, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद झारखंड के संस्थापक प्राचार्य डॉ वासुदेव प्रसाद, राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रांची झारखंड के शिक्षक डॉ ओम प्रकाश , प्राचार्या डा पूनम कुमारी,डा आनंद मोहन सिन्हा,डा मनोज गोवर्धन पुरी,डा जितेन्द्र कुमार,डा विजय शंकर तिवारी, रामाधार राय,श्रीरंग जी राय,बबन राय, रघुपत राय, वशिष्ठ प्रधान,डा नथुनी पाण्डेय,डा मुक्तेश्वर उपाध्याय,डा राम जी राय,डा नंद जी दूबे,डा ममता मिश्रा,डा रेणु मिश्रा, डा कुमार शिव शंकर,डा सत्यनारायण राय,राम नारायण पांडेय,शुभम् कुमार प्रभृति विद्वान उपस्थित रहे। सभी सम्मानित अतिथियों का भव्य स्वागत डॉ बी डी सिंह ने , संचालन डा रण विजय कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन डा संजय कुमार ने किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
