RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा द्वितीय साप्ताहिकी सोमवारीय बैठक की गयी।

रोहतास/ बिहार 15 अगस्त।जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा द्वितीय साप्ताहिकी सोमवारीय बैठक की गयी। जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास, विशेष कार्य पदाधिकारी रोहतास एवं कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा
विभाग के द्वारा भाग लिया गया।
संबंधित विभागीय कार्यो की समीक्षोपरान्त निम्नांकित निर्देश दिया गया:
1. जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास को निर्देश दिया गया कि जिला स्तरीय उर्वरक जांच टीम का गठन कराते हुये जिले के सभी खुदरा एवं थोक उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण कराना सुनिश्चित करेंगें।
2. कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा रोहतास के द्वारा बताया गया कि डिहरी प्रखंड अर्न्तगत नव सृजित प्रा०वि० तेन्दुआ दुसाधी (उत्तरी भाग) के भूमि के संबंध में प्रस्ताव अंचल स्तर से भेजा जा चुका है।
प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व प्रशाखा रोहतास को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
3. नोखा प्रखंड अन्तर्गत नवसृजित प्रा०वि० कठवलिया टोला के भूमि के सीमांकन हेतु अंचल अधिकारी, नोखा से अनुरोध किया गया है। इस संबंध में विशेष कार्य पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अंचल अधिकारी नोखा को पत्र लिखते हुये संबंधित भूमि का शीघ्र सीमांकन कराते हुये भूमि उपलब्ध कराया जाना सुनिचित किया जाय।
4. जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास को निर्देश दिया गया कि जिला योजना कार्यालय से जो उपस्कर आदि जिन विद्यालयों को उपलब्ध कराये गये तथा उन विद्यालयों में उसकी आवश्यकता नहीं प्रतीत हो रही है, तो वैसे विद्यालयों से उन उपस्करों को हटाकर आवश्यकताधारी विद्यालयों को अविलंब उपलध कराय जाना सुनिश्चित करें, ताकि उसका उपयोग किया जा सके। साथ ही आवश्यकतानुसार बेंच, डेस्कक आदि की सूची बनाते हुये जिला योजना पदाधिकारी रोहतास से विमर्श कर अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगें।

Related posts

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

आरा लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार एनडीए समर्पित भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद आर के सिंह का शनिवार को आगमन।

rktvnews

पटना:समाज के प्रेरक स्तंभ रहे है पूर्व विधायक स्व नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा: राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

पी.एस.आई. – इण्डिया एवं केयर इंडिया के तकनीकी सहयोग से शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम पर शहरी स्वास्थ्य सहभागियों की कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान दिवस के अवसर पर राजस्थान के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग क्षेत्र की परिचालन और साइबर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment