RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीद स्मारक पर अर्पित किए पुष्प!पूर्वजों के बलिदान को कभी ना भूले युवा पीढ़ी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 23 सितंबर। हरियाणा प्रदेश वीर सेनानियों का प्रदेश है। देश हमेशा इनका ऋणी रहेगा। चाहे बात आजादी से पहले हुए आंदोलन की हो, या आजादी के बाद देश की सीमा की सुरक्षा की बात हो, हरियाणा के लोग हमेशा अग्रणी रहे हैं। हमारी युवा पीढ़ी को पूर्वजों द्वारा किए गए बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। यह बात उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर नसीबपुर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करने के बाद कही।
उपायुक्त ने कहा कि तिरंगे की आन-बान-शान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए हरियाणवी योद्धा अपना जीवन दांव पर लगाने से कभी पीछे नहीं हटता क्योंकि हरियाणा की मिट्टी, बलिदानी मिट्टी है।

नसीबपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि देती उपायुक्त मोनिका गुप्ता

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर योद्धाओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति ने इस देश की आजादी के लिए एक नई दिशा दी थी। नसीबपुर में राव तुलाराम के नेतृत्व में लड़ी गई लड़ाई में एक ही दिन में विश्व की सबसे बड़ी शहादत हुई थी। इसके बाद लगातार आंदोलन की एक श्रृंखला रही और देश 1947 को आजाद हुआ।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद भी हरियाणा के असंख्य सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। आज का दिन उन सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का दिन है। यह देश हमेशा इन रणबांकुरों का ऋणी रहेगा।

Related posts

भारतीय तटरक्षक बल ने जहाजों के निर्माण के लिए स्वदेशी समुद्री-वर्गीकृत एल्यूमीनियम के उत्पादन एवं आपूर्ति के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

खतरों से जूझकर काम करते हैं सफाई कार्मिक, इनके हितों की हो सुरक्षा:जैदिया

rktvnews

भोजपुर :पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस व पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती समारोह आयोजित।

rktvnews

गाजीपुर:काश कहीं ऐसा हो जाए, चांद पर दुनिया बस जाए : सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय

rktvnews

भोजपुर:जन संस्कृति मंच ने चित्रकार भुनेश्वर भास्कर को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

यह मुकेश की नहीं, बस्तर की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट है!

rktvnews

Leave a Comment