
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई।वन महोत्सव के अवसर पर हर प्रसाद दास जैन प्लस टू विद्यालय आरा में पौधा वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न कुमार गौरव एवं वन क्षेत्र प्राधिकारी कन्हैया कुमार उपस्थित रहे। इन लोगों ने विद्यालय के शिक्षक और छात्रों से वन की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि हमारे लिए, जीव जंतुओं के लिए, पूरे वातावरण के लिए किस प्रकार से पेड़ पौधे सहयोगी है ।आज वनों की कटाई से हमारा प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया वातावरण एवं पर्यावरण पूरी तरह से प्रदूषित हो रहे हैं। बाघ शिकार आदि हो रहे हैं जिसका प्रभाव पूरे जीव जंतुओं पर पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में पौधारोपण ही एक सही सरल और सफल मार्ग है जिससे पर्यावरण को बचाया जा सकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर संजीव कुमार ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्रों को प्रेरित किया ।उन्होंने बताया कि पौधा किस प्रकार से हम सबों को जीवित, हम सब को सुरक्षित ,हम सब को स्वस्थ बनाने में किस प्रकार मदद कर रहा है। पौधों कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन जो प्राण वायु है हम सबको देते हैं, पौधों से फल फूल लकड़ी दवा और जीवनोपयोगी सारे सामान मिलते हैं। वर्षा होती है और जल का बड़ा भंडार सुरक्षित होता है।इसलिए सरकार ने भी एक पौधा मां के नाम लगाने के लिए जनहित में कार्यक्रम चलाया है। जिसका हम सभी को अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे।
