RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)27 जुलाई। शनिवार को समाहरणालय स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में माननीय सांसद डॉ.गोपालजी ठाकुर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक पटेल ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सांसद को सभी बिंदुओं से अवगत कराया।
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एनएचएआई के द्वारा चार टॉल बूथ्स पर खड़े एंबुलेंस के ड्राइवर का नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने कहा कि एनएच-27 के मुजफ्फरपुर,दरभंगा,सुपौल पूर्णिया भाग में रोड साईनेज तथा स्पीड ब्रेकर्स लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला अंतर्गत कुल 14 स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया गया है।
उन्होंने कहा कि हिट एंड रन से संबंधित कुल 382 मामलों में से 187 मामलों को मुआवजा भुगतान हेतु जीआईसी को भेजा गया है।
सड़क सुरक्षा के लिए शमन की कार्रवाई करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिना हेलमेट पहने कुल 264 लोगों पर 2 लाख 64 हजार रूपये का दण्ड अधिरोपित जन जागरूकता के लिए किया गया।
शिक्षा विभाग के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए पेंटिंग, स्लोगन एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
सांसद ने सड़क के किनारे खड़े वाहनों को हटाने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया।इससे सड़क दुर्घटना काफी बढ़ रही है।
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना से ईलाज के लिए दरभंगा जिला अंतर्गत दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय,पारस हॉस्पिटल,आरबी मेमोरियल एवं श्यामा सर्जिकल संस्थान इत्यादि अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि 60 एंबुलेंस बेसिक एवं एडवांस सुविधाओं के साथउपलब्ध है।
सांसद ने सभी एंबुलेंस की सूची उपलब्ध कराने को कहा। विभागीय निर्देश के आलोक में स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि सभी लोग सड़क सुरक्षा नियम का अनुपालन करें।उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकारी सड़क दुर्घटना को न्यूनतम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं जीवन सबसे महत्वपूर्ण होता है। सड़क दुर्घटना काफी दुःख दाई परिवारों और समाज के लिए हो रहा है।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को बच्चों के माध्यम से भी बच्चे अपने माता-पिता को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि एनएचएआई,पथ निर्माण विभाग की की भूमिका महत्वपूर्ण है। सड़कों पर गड्ढे को अति शीघ्र भरने का निर्देश दिया।
उन्होंने ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए अवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।
उन्होंने गाइडलाइन के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।
बैठक में सांसद ने सड़क सुरक्षा को लेकर पथ निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के सभी सड़कों के किनारे उजली पट्टी लगावें तथा डिवाइडर को दुरुस्त करें,सड़क के दोनों ओर कैट्स लगावें।
दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय शिल्ट बेल्ट का प्रयोग तथा यातायात के नियमों का अनुपालन अवश्य करें।
सांसद डा ठाकुर ने बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गए अधिकांश प्रस्तावों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को सरकारी सहायता के मुद्दे पर जिले प्रशासन की संवेदनशीलता प्रशंसनीय है तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि घटना के बाद यथाशीघ्र अनुदान की राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन तत्परता दिखाए।
सांसद ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक वाहन चेकिंग में तेजी लाएं तथा दो चक्के के चालकों के लिए हेलमेट चार चक्के वाहनों के लिए शीटबेल्ट को अनिवार्य करायें ।
उन्होंने सभी एनएच, एसएच, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, नगर निगम सहित सभी सड़कों में दुर्घटना होने वाले जगह को चिन्हित कर वहां प्रतीक चिन्ह इंगित करें तथा मंदिर ,स्कूल हॉस्पिटल को छोड़कर अन्य सभी जगहों से स्पीड ब्रेकर को तत्काल हटायें।
सांसद ने पथ निर्माण विभाग, राज्य उच्च पथ तथा राष्ट्रीय उच्च पथ पर एंबुलेंस की तैनाती का निर्देश देते हुए कहा कि इससे सड़को पर वाहन दुर्घटना से होने वाले मृत्यु में कमी आएगी।
उन्होंने दुर्घटना के लिए चिन्हित क्षेत्रों में सड़कों को हर हाल में मोटरेबुलु बनाने तथा संध्या समय की बाद पुलिस की ग़स्ती लगातार चलाने का निर्देश देते हुए कहा इसके माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायलों को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में पहुंचाने की तत्परता रहेगी।
उन्होंने टोल प्लाजा के हर सीमित दूरी पर ट्रामा सेंटर या स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संवेदनशीलता से पहल करने का निर्देश दिया।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों एवं सड़क सुरक्षा मानकों के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई ।
सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी ढंग से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को सड़क पर बने गड्ढा को मरमती कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे वाहन न लगाए। सांसद ने एन एच-27,56 एवं एसएच-17 पर ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कराने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया।
उन्होंने कहा कि एनएच एवं एसएच पर 5 किलोमीटर के अंतराल पर सड़क सुरक्षा हेतु बोर्ड लगाना संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जेबरा क्रॉसिंग एवं रेन कट को एक सप्ताह के अंदर ठीक करायें।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर विधि व्यवस्था राकेश रंजन, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला परिवहन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग,राष्ट्रीय उच्च पथ निर्माण विभाग, राज्य उच्च पथ निर्माण विभाग सहित सड़क सुरक्षा समिति के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

अप्रासंगिक होती प्रतियोगी परीक्षाएं और ढहती शिक्षा प्रणाली!

rktvnews

भाजपा भोजपुर के जिला उपाअध्यक्ष मनोनित होने पर प्रेम पंकज उर्फ ललन जी को लोगो ने दी बधाईयां।

rktvnews

रामगढ़:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:कृषि सखियों का पांच दिवसीय आवासीय प्राकृतिक खेती विषयक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:गोरिया करके श्रृंगार….पीसेली हरदिया..आदि पारंपरिक होली गीतों से गुलजार हुआ सांस्कृतिक मंच।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment