RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विवि के छात्र कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कैंपस-2 स्थित डॉ. नरेंद्र देव वर्मा प्रेक्षागृह में हुआ नृत्य संध्या का आयोजन।

कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने दी बधाई, प्रस्तुतियों को सराहा।

खैरागढ़/छग (रवींद्र पांडेय) 30 अप्रैल। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कैंपस-2 स्थित डॉ. नरेंद्र देव वर्मा प्रेक्षागृह में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर नृत्य संध्या का आयोजन हुआ। कल शाम नृत्य संकाय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा उपस्थित रहीं। इस दौरान छात्र कलाकारों ने नयनाभिराम प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की इन प्रस्तुतियों की कुलपति डॉ. शर्मा ने प्रशंसा की और इस बेहतर आयोजन के लिए नृत्य संकाय को बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न प्रस्तुतियों को एक सूत्र में पिरोकर सजाया गया है। इसमें विद्यार्थियों की मेहनत झलकती है। इनके साहस और ऊर्जा को देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने आगे कहा कि इस विश्वविद्यालय की कुलपति बनकर अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रही हूं। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि यह विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिष्ठाता नृत्य संकाय प्रो. डाॅ. नीता गहरवार, अधिष्ठाता संगीत संकाय प्रो. डाॅ. नमन दत्त, प्रो. डाॅ. राजन यादव सहित विद्यार्थीगण व शोधार्थीगण उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:समाजसेवा के क्षेत्र में डा जितेंद्र शुक्ला को मिला डा सचिदानंद सिन्हा सम्मान।

rktvnews

बागपत :दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण ट्राई साइकिल देकर किया सम्मानित।

rktvnews

वैशाली:सभी प्रखंडों में सघन जांच एवं निरीक्षण जारी रहेगा, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई : जिला पदाधिकारी

rktvnews

अक्षय नवमी पर लोगों ने आंवले के  पेड़ के नीचे की पूजा अर्चना।

rktvnews

भोपाल:विद्यार्थी को बेहतर नागरिक बनाना शिक्षक का कर्तव्यः प्रमुख सचिव

rktvnews

चुनावों में डिजिटल अभियान,झूठे-सच्चे वादों का ऐलान।

rktvnews

Leave a Comment