RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:गोल्डेन रियूनियन से लौटे डॉ के एन सिन्हा किये विचार साझा।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा )09 दिसंबर।भोजपुर के प्रसिद्ध एवं चर्चित फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा पटना से लौट कर आने पर बताएं कि आईएससी सन् 1974/76 का गोल्डन रियूनियन ,साइंस कॉलेज,पटना कैंपस एवं होटल ताज में मनाया गया।डा सिन्हा ने बताया की बिहार का
प्रसिद्ध साइंस कॉलेज,काफी समय से नंबर एक कॉलेज माना जाता है। इस कॉलेज ने अनेक बड़े विद्वान,वैज्ञानिक साहित्यकार, प्रशासनिक पदाधिकारी को दिया है जिसकी अनुगूंज राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है।
राष्ट्रीय स्तर पर भी यह कॉलेज 5 -10 के अंदर में आता है।इस कॉलेज में मेघावी विद्यार्थी प्रवेश पाते हैं।50 बरस होने के उपलक्ष में आईएससी में 1974/76 बैच के लोगों का गोल्डन यूनियन धूमधाम से मनाया गया। दिन में सभी बैचमेट ऑडिटोरियम के पास जमा हुए एवं पूरे कैंपस मे हर विभाग को घूम घूम कर देखें।अपनी पुरानी यादों को ताजा किये।शाम में होटल ताज,पटना में सभी सपत्नीक जुटे एवं अपने अपने परिचय तथा उपलब्धियों का आदान-प्रदान किये। इस बैठक में कई आईएएस, आईपीएस, प्रशासनिक अधिकारी बैंक ऑफिसर्स, साहित्यकार, बिजनेसमैन शामिल थे। डॉ के एन सिन्हा ने “अहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों “गाकर सभी को झूमने को मजबूर किया। डॉ पी के अखौरी और आईपीएस अनिल ने कविता पाठ किया। इसी मौके पर टॉप पर पूर्व चीफ़ सेक्रेटरी ,गुजरात मि. जगदीप सिंह का मैरिज एनिवर्सरी भी मनाया गया। अनेकों के बच्चे भी काफी उच्च उच्च पदों पर हैं। इस रियूनियन में विशेष रूप से अमेरिका से डॉ मिथिलेश एवं लंदन से डॉ दीपक कुमार भी शिरकत किये। सभी ने अपने पहले और अभी के अनुभवों को साझा किया आगे भी मिलते रहने का वादा कर भावुक हो विदा हुए।

Related posts

झारखंड:पलामू के हर खेत और हर घर तक कोयल का जल पंहुचा कर ही दम लूंगा : के० एन० त्रिपाठी

rktvnews

भोजपुर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

तेलंगाना के मुख्यमंत्री द्वारा बिहार के डीएनए एवं लव-कुश समुदाय के बारे मे आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध मे भाजपा भोजपुर ने पुतला दहन किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर किया पुष्प-चक्र अर्पित।

rktvnews

भारतीय रेलवे ने यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट/इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

उज्जैन:स्वतंत्रता दिवस समारोह की गई फाइनल रिहर्सल।

rktvnews

Leave a Comment