RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका : सदर प्रखंड अंतर्गत पुराना दुमका संकुल में जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का उद्घाटन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)13 फरवरी।दुमका सदर प्रखंड के पुराना दुमका संकुल में 12/02/2026 को जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस नाजिस उमर अंसारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी अमर कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), जिला प्रबंधक सामाजिक विकास (DMSD), प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) JSLPS तथा DALSA के कोऑर्डिनेटर सहित जीविका से जुड़ी दीदियाँ एवं संकुल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित दीदियों को जेंडर समानता, महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
नाजिस उमर अंसारी, BDO सह प्रशिक्षु IAS ने अपने संबोधन में कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा, जहाँ उन्हें अधिकारों की जानकारी, परामर्श और सहायता उपलब्ध होगी। उन्होंने दीदियों से अपील की कि वे इस केंद्र का अधिक से अधिक उपयोग करें और अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ें।
अमर कुमार, अंचल अधिकारी,दुमका ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज का संतुलित विकास संभव है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में GRC से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में नेतृत्व की भूमिका निभा सकें।
जिला प्रबंधक सामाजिक विकास ने महिलाओं को जेंडर आधारित भेदभाव, घरेलू हिंसा और सामाजिक मुद्दों पर जागरूक करते हुए कहा कि GRC महिलाओं के लिए मार्गदर्शन और सहयोग का सुरक्षित केंद्र है।
प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) JSLPS ने दीदियों को जीविका के विभिन्न कार्यक्रमों एवं आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में दीदियों ने जेंडर समानता और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं के लिए सहायता, परामर्श एवं मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।

Related posts

सारण: कार्य संस्कृति एवम् साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:समस्याओं से जूझते कर्मचारियों की सुनने वाला कोई नही:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन

rktvnews

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड की जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को शामिल करने की मंजूरी दी।

rktvnews

रामलीला:अग्निबाण लगते ही धू-धू कर जल उठा रावण।

rktvnews

बागपत:टीम भावना से करें निर्वाचन के कार्य बड़े छोटे की ना हो कोई भावना: जिलानिर्वाचन अधिकारी

rktvnews

बिहार:01 अक्टूबर को स्मार्ट मीटर के विरोध में राजद का राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment