RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए 21 सूत्री कार्य योजना का प्रस्ताव रखा।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 04 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए एक 21 सूत्री कार्य योजना का प्रस्तावित रखा। उन्होंने बिम्सटेक देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने और आईटी क्षेत्र की समृद्ध क्षमता का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने म्यांमार और थाईलैंड में हाल ही में आए भूकंप के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मिलकर काम करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। श्री मोदी ने अंतरिक्ष की दुनिया में काम करने और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। बिम्सटेक को सामूहिक रूप से ऊर्जावान बनाने और नेतृत्व करने वाले युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि सांस्कृतिक संबंध बिम्सटेक देशों को और करीब लाएंगे।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“वैश्विक भलाई को निरंतरता देने के लिए बिम्सटेक एक महत्वपूर्ण मंच है। यह ज़रूरी है कि हम इसे मज़बूत करें और अपने जुड़ाव को और गहरा करें। इस संदर्भ में, मैंने हमारे सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए 21-सूत्रीय कार्य योजना प्रस्तावित की है।”

“अब बिम्सटेक देशों में व्यापार को बढ़ावा देने का समय आ गया है!”

“आइये, आईटी क्षेत्र की समृद्ध क्षमता का लाभ उठाकर बिम्सटेक को तकनीकी रूप से अधिक मजबूत बनाएं।”

“म्यांमार और थाईलैंड में हाल ही में आए भूकंप ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मिलकर काम करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।”

“आइए हम अपने सहयोग को अंतरिक्ष की दुनिया तक ले जाएं। आइए हम अपने सुरक्षा तंत्र को भी और अधिक मजबूत बनाएं।”

“बिम्सटेक में क्षमता निर्माण ढांचे का एक शानदार उदाहरण बनने की क्षमता है। हम सभी एक-दूसरे से सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे!”

“हम सामूहिक रूप से बिम्सटेक को ऊर्जावान बनाएंगे और हमारे युवा ही इसका नेतृत्व करेंगे।”

“संस्कृति की तरह कुछ ही चीज़ें आपस में जोड़ती हैं! उम्मीद है कि सांस्कृतिक संबंध बिम्सटेक को और भी करीब लाएंगे।”

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने उ०प्र० राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वय और सदस्यगण के साथ बैठक की।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहेगा।

rktvnews

चतरा:मेगा प्रोजेक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर व राजस्व से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:माँ श्यामा महोत्सव 2026 का भव्य उद्घाटन।

rktvnews

वैशाली:मानसून अवधि में शहरी क्षेत्र में होने वाले जल जमाव एवं जल निकासी पर महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

5वां हेलि‍कॉप्टर एवं लघु विमान शिखर सम्मेलन 25 जुलाई को मध्‍य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित किया जाएगा

rktvnews

Leave a Comment