RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ किया लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम का निरीक्षण।

वोटिंग सुविधा प्रारंभ करने व पर्यटकों के लिए शौचालय, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश।

सेल्फी पॉइंट बनाने की कही बात।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)07 दिसंबर।आज उपायुक्त रमेश घोलप ने उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा हरिनाथ महतो के साथ चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के चर्चित पिकनिक स्पॉट लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान शौचालय की व्यवस्था पेयजल, साफ सफाई समेत अन्य की एक एक कर जानकारी ली। मौके पर उपस्थित संवेदक जिनके द्वारा पूर्व में सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार का कार्य किया गया है। उस संवेदक को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां अथवा दूसरे राज्य व जिले के लोग भी घूमने आते हैं जो भी निर्माण कार्य आपके द्वारा किया गया है और वर्तमान में उसकी स्थिति ठीक नहीं है उसका मरम्मती व रंग रोगन जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को कहा शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। आगे उन्होंने वोटिंग की भी सुविधा प्रारंभ करने समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावे उपायुक्त ने लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में सेल्फी प्वाइंट भी बनाने की बात कही।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिला मुख्यालय सहित सहित सभी मंडलो मे मनाया गया।

rktvnews

डॉ. एन लिबर्ट, सहायक वरिष्ठ व्याख्याता, सिडनी विश्वविद्यालय, ने एम्स, नई दिल्ली में जन औषधि केंद्र का दौरा किया।

rktvnews

नई दिल्ली:मंत्रिमंडल ने तीन महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों- लिथियम, नायोबियम और रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) के खनन के लिए रॉयल्टी दरों को मंजूरी दी।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में सीएसआईआर-आईआईआईएम द्वारा आयोजित 2 दिवसीय ‘स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

सीमा शुल्क आयुक्तालय, इंदौर ने रायपुर में 3.89 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मूल सिगार और विदेशी मूल रोलिंग पेपर के साथ तस्करी कर लाई गई विदेशी मूल की 40.86 लाख सिगरेट नष्ट की।

rktvnews

Leave a Comment