RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: समाहरणालय सभागार में जिले के 53 वें स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 नवंबर।आज भोजपुर जिले का 53वां स्थापना दिवस समारोह समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गान के साथ किया गया।
इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने समारोह को संबोधित करते हुए भोजपुर जिले के गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भोजपुर जिला अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक पहचान के लिए पूरे बिहार में एक विशिष्ट स्थान रखता है।
अंत में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, भोजपुर, अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम), अपर समाहर्ता (आपदा),अपर समाहर्ता (लोक शिकायत),नगर आयुक्त एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:सावन समा गया आँखों में,नींद नही आती रातों में ..!

rktvnews

रायपुर : अमेरिका से भी इलाज के लिए हेमचंद मांझी के पास आते हैं मरीज।

rktvnews

खुशखबरी : जिले में आई 9 ट्रू-नेट मशीन, टीबी की जांच होगी आसान।

rktvnews

भोजपुर के हरिशंकर पहलवान ने राष्ट्रीय विद्यालय खेल कुस्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।

rktvnews

दिल्ली के हुक्म के खिलाफ श्रीनगर-ऊधमपुर की बगावत।

rktvnews

Leave a Comment