RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जवइनिया के बाढ़ व कटाव पीड़ितों से मिले सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव

जवइनिया के बाढ़ व कटाव पीड़ितों से बात करते सांसद पप्पू यादव

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जुलाई। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के कटाव तथा बाढ प्रभावित जवइनिया गाँव का दौरा किया और वहाॅ के कटाव एवं बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनका दुख-दर्द सुना। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच अपनी तरफ से राहत सामग्री का वितरण किया। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के सामने की तीन परिवारों का घर गंगा के गर्भ में समा गया। सांसद भी बाल बाल बचे।

जवइनिया मे गंगा के कटाव का निरीक्षण करते सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव

इस घटना के बाद उन्होंने कहा कि जो दूसरों की मदद करते हैं, भगवान भी उनकी मदद करते हैं। पत्रकारों से बातचीत मे सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा जब तक मेरा सांस रहेगा जनता की सेवा में समर्पित रहूँगा। यहाँ के लोगों का प्रेम पूर्णिया से जवइनिया खींच लाया। जनता की सेवा करना मेरा धर्म है।

जवइनिया के बाढ़ व कटाव पीङितों के बीच राहत सामग्री वितरित करते पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव

आप जब भी खोजिएगा पप्पू यादव आपके साथ है। उन्होंने बाढ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। जिसमे सूखा भोजन और पॉलीथिन शीट शामिल है। उन्होंने बाढ प्रभावित परिवारों के बीच प्रति परिवार 20 हजार रुपये की नगद राशि अपने हाथ से दी। उन्होंने शेष बचे बाढ प्रभावित लोगों को भी राशि देने का आश्वासन दिया।

Related posts

भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन में स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब एवं जूनियर डिवीजन में यूयूसी रेड विजयी।

rktvnews

सारण:13 जनवरी को नियोजन कैम्प का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:एस एस मॉल बबुरा लकी ड्रा का हुआ भव्य आयोजन,प्रथम विजेता रहे बिंदगवां के मनोज राय।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 अगस्त 24

rktvnews

गिरिडीह:किसानों से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं प्रगति:उप विकास आयुक्त

rktvnews

विधान सभा सत्र में तमिलनाडू मामले में विपक्ष का हंगामा ।

rktvnews

Leave a Comment