RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:विद्यालयी बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन गंभीर, सभी निजी स्कूलों के संचालकों के साथ हुई अहम बैठक।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )25 जुलाई।स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में संचालित सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रबंधकों को आमंत्रित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा, श्रम अधीक्षक संजय आनंद, सिटी मैनेजर नगर परिषद ओमकार यादव, सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रबंधकों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रकाश ने सभी स्कूल प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए स्कूली बसों की वर्तमान स्थिति और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित परिवहन सेवा प्रदान करना विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी है, जिसके तहत वाहनों का पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, बीमा, मेडिकल किट, फायर इंस्टींग्विशर एवं चालक की योग्यता आदि का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि दिनांक 30 जुलाई 2025 को जिला परिवहन कार्यालय में व्यावसायिक वाहनों के परमिट निर्गमन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे सभी वाहन जो व्यावसायिक प्रयोजन में उपयोग हो रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से परमिट प्राप्त करना होगा, अन्यथा सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में रखे गए प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे

GPS ट्रैकर की अनिवार्यता

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया कि उनके वाहनों में GPS ट्रैकर अवश्य लगे होने चाहिए, जिससे संचालन की निगरानी एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सीट क्षमता के अनुसार संचालन

यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी बस में निर्धारित सीटों से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए।

बस चालकों व खलासियों की पृष्ठभूमि जाँच

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सुरक्षा दृष्टिकोण से सभी स्कूल बस चालकों एवं खलासियों का चरित्र प्रमाण पत्र बनवाकर डीटीओ कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया।

वाहनों की गति नियंत्रण

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने सभी को आगाह किया कि बसों की गति सीमा नियंत्रण में होनी चाहिए और किसी भी स्थिति में अधिक बच्चों को न बैठाया जाए।

112 आपातकालीन हेल्पलाइन का प्रचार

उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा 112 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई और सभी विद्यालयों एवं बसों में इसे प्रमुख रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया।

श्रम अधीक्षक ने दी श्रमिकों के अधिकारों की जानकारी

बैठक में श्रम अधीक्षक आनंद द्वारा श्रमिकों के अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित श्रम कानूनों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मोटर परिवहन कर्मचारी अधिनियम, 1961 के तहत बस चालकों एवं खलासियों की अधिकतम कार्य अवधि प्रतिदिन 8 घंटे निर्धारित है। साथ ही मजदूरी भुगतान अधिनियम, 1936 के अंतर्गत सभी कर्मचारियों को हर माह की 7 तारीख तक खाता के माध्यम से मजदूरी भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। किसी भी हालत में नाबालिग को बस में कार्य पर नहीं रखा जाना चाहिए।

विद्यालयों के प्रबंधकों ने जताया प्रशासनिक पहल पर संतोष

बैठक में शामिल विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन द्वारा की गई इस पहल की सराहना की और भरोसा दिलाया कि सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।
गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस बैठक का उद्देश्य था कि विद्यालयी परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, नियोजित एवं विधि-सम्मत बनाया जा सके, ताकि बच्चों की यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।

Related posts

भोजपुर:उर्दू के कार्यान्वयन व व्यापक प्रचार प्रसार हेतू जिला स्तरीय सेमिनार व मुशायरा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:प्लस टू उच्च विद्यालय धनछुहा में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अनावश्यक एवं अकारण आवेदनों को रिजेक्ट/ रिवर्ट नहीं करें सीओ : मंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारतीय संस्कृति में गुरूजनों का स्थान सर्वोच्च: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:02 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए।

rktvnews

भोजपुर: रोजगार मेला के प्रचार को प्रखंड विकास केंद्र कोईलवर द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी।

rktvnews

Leave a Comment