RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ तीसरे दिन भी छापेमारी अभियान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)08 जनवरी।नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम देवघर द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज तीसरे दिन भी शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया गया।
छापेमारी के दौरान अधिकांश बड़ी प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं पाया गया, जो जागरूकता का सकारात्मक संकेत है। हालांकि, कुछ छोटी दुकानों द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर उनसे जुर्माना वसूल किया गया और उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया।
आज के अभियान में कुल लगभग 4.30 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया, जिसे विधिवत निस्तारण (डिस्पोजल) के लिए भेजा जाएगा।
इस जांच अभियान में नगर प्रबंधक सतीश कुमार , सुनील कुमार मेहता, दीपक कुमार महतो, प्रेम राज (सफाई सह फूड निरीक्षक), एसबीएम सहायक कर्मी मनोज कुमार गुप्ता ,चंद्र किशोर झा ,मुकेश यादव सहित नगर निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
नगर निगम ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। भविष्य में भी ऐसे जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related posts

भोजपुर:फार्मर रजिस्ट्रेशन, सहयोग शिविर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्टमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला।

rktvnews

राजस्थान:आरएसआरडीसी की 127 वीं बोर्ड बैठक, कोटपुतली- कुचामन सड़क के लिए 169 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर:आकांक्षी केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया बिहिया, शाहपुर एवं संदेश प्रखंडों का भ्रमण।

rktvnews

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ का स्थापना दिवस संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:व्यापारी चट्टानी एकता बनाकर आर के सिंह को जिताएंगे : राकेश रंजन उर्फ पुतुल

rktvnews

Leave a Comment