
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई।राज्य में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 में जगजीवन कॉलेज, आरा की अहम भूमिका रहने वाली है। इस संबंध में महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो. डाॅ. आभा सिंह ने जिले के सभी छात्र/छात्राओं, नव उद्यमी पुरुषों एवं महिलाओं को, स्वयं सेवी संस्थानों को अधिक से अधिक आवेदन करने का आह्वान किया है तथा स्टार्टअप सेल फैकल्टी इंचार्ज डाॅ. सत्येन्द्र पाण्डेय कॉर्डिनेटर दिव्येंदु शेखर सिंह के साथ विचार विमर्श किया कि सभी शैक्षणिक संस्थानों के बीच कैसे समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों के आइडियाज को रजिस्टर कराया जाय। उन्होंने इस फेस्टिवल के उद्देश्यों को जिले के हर उस व्यक्ति तक पहुँचाने पर बल दिया जो उद्यम हेतु अपनी अलग सोंच रखता हो।छात्र-छात्राओं के व्यावसायिक विचारों की पहचान, मार्गदर्शन और पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए रणनीतियाँ तय की गईं।जो लोग अपने आइडियाज को खुद से रजिस्टर करना चाहते हैं वे निम्नलिखित लिंक पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं- https://form.jotform.com/251672542430452। तथा जिन्हें किसी प्रकार का सहयोग चाहिए वे स्टार्टअप सेल, जगजीवन कालेज, आरा के कोआर्डिनेटर दिव्येन्दु शेखर सिंह से फिजिकली अथवा निम्नलिखित नं. से सम्पर्क कर सकते हैं- 9006939299। उल्लेखनीय है कि बिहार आइडिया फेस्टिवल -2025 में चयनित प्रतिभागियों को ₹10 लाख तक का वित्तीय सहयोग मिलने का अवसर है, जो युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है।
