RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:नीतीश कुमार के सहारे गरीब समागम रैली को सफल करना चाहते हैं माँझी।

दलित समाज के उभरता चेहरा चिराग और भाजपा से क्यों दूरी ?: राजेश निराला

RKTV NEWS/पटना(बिहार )26 फरवरी।हम गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश निराला ने 28 फरवरी को होने वाली हम पार्टी की दलित समागम रैली पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह रैली नीतीश कुमार के नाम और चेहरे को आगे कर रैली को सफल करने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि उनके पास ना नेता है और ना कार्यकर्ता । क्यों की उन्होंने अपने समाज को ग़रीब दलितों को ठगने का काम किया आज तक उनका समस्या का समाधान नहीं हुआ इसी के चलते लोग इनके रैली में आने से कतरा रहे हैं।राजेश निराला ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि गरीब समागम रैली में नीतीश कुमार से नजदीकी और भाजपा, चिराग से दूरी यह एनडीए में कैसी यारी है ।जहां एक तरफ नीतीश कुमार जी को अतिथि बनाया जा रहा है और दूसरी ओर भाजपा और चिराग से दूरी ये अपनेआप में बहुत बडा प्रश्न चिन्ह हैं
राजेश निराला ने कहा कि मांझी से कम नहीं नीतीश कुमार जिन्हें अच्छे-अच्छे लोग नहीं समझ पाते । मांझी की गरीब समागम रैली को ताकत देकर अपने पैर पर कुल्हाड़ी नहीं मार सकते नीतीश कुमार । नीतीश के कंधे पर हाथ रखकर गरीब समागम रैली को सफल बनाना चाहते हैं मांझी ।
राजेश निराल ने कहा कि मांझी और नीतीश की नजदीकियों को लोग बहुत अच्छी तरह से जानते हैं । मुझे पूरा विश्वास है कि गरीब समागम रैली से नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू दूरी बनाकर रखेंगे।

Related posts

झारखंड:सीओ तकनीकी कारणों का हवाला देकर आवेदन रिजेक्शन किया तो होगी कार्रवाई : दीपक बिरुआ

rktvnews

भोजपुर:समाहरणालय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन।

rktvnews

रांची:संत रविदास की जयंती झारखंड भाजपा कार्यालय में मनाई गई।

rktvnews

भोजपुर जिले में बड़ी कार्रवाई!29 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को किया गया सील।

rktvnews

भोजपुर:राज्य में बढ़ते अपराध सम्प्रदायिक हिंसा के खिलाफ (आरवाईए) का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन भोजपुर के बीबीगंज मे किया गया।

rktvnews

भोजपुर:संतुलित उर्वरक से फसलों की उत्पादकता में वृद्धि,और लागत में कमी होती है : डॉ. नीरज कुमार

rktvnews

Leave a Comment