RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़: गणतंत्र दिवस को लेकर सिदो कान्हू मैदान में हुआ अंतिम अभ्यास।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)24 जनवरी।गणतंत्र दिवस पर सिदो कान्हू मैदान, रामगढ़ में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को अंतिम अभ्यास किया गया। इस दौरान उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया।
मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया जिसके उपरांत उपायुक्त ने झंडा फहराया। अंतिम अभ्यास के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा बैंड की प्रस्तुति दी गई।
मौके पर उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अंतिम चरण की तैयारियों की जानकारी लेते हुए कार्यक्रम के भव्य व सफल आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय सिदो कान्हू मैदान में पूर्वाह्न 9ः05 बजे से शुरू होगा। उपायुक्त कार्यालय में प्रातः 10:45 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रातः 10ः50 बजे, उप विकास आयुक्त कार्यालय में प्रातः 10ः55 बजे, अनुमंडल कार्यालय में प्रातः 11:10 बजे , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रातः 11:15 बजे एवं पुलिस लाईन रामगढ़ में प्रातः 11ः30 बजे झंडा फहराया जाएगा। इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर ई-प्रोसिक्युशन के मामले में प्रथम पुरस्कार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

9 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: पुरानी पेंशन के समर्थन में काला बिल्ला लगा विरोध दूसरे दिन भी रहा जारी।

rktvnews

गिरीडीह:आगामी त्योहारों ईद, सरहुल, रामनवमी और चैती नवरात्र के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क व तैयार।

rktvnews

आयुक्त आवासीय कार्यालय में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

Leave a Comment