RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की मुफ्त बिजली की घोषणा,125 यूनिट तक होगी बिजली मुफ्त।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)17 जुलाई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य वासियों को बड़े तोहफे के रूप में घरेलू बिजली के उपयोग में 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा है कि हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।
कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।

Related posts

राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान,बलिया ने की बैठक।

rktvnews

देवघर: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को देवघर एयरपोर्ट पर दी गई विदाई।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा लगभग उन्नीस करोड़ राशि की विभिन्न सड़क योजना का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर : शराब बेच रही महिला के पास से अंग्रेजी शराब बरामद।

rktvnews

खैरागढ़:रथयात्रा के अवसर पर ग्राम खमतराई में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर।

rktvnews

भोजपुर: अधिवक्ता हीरा लाल प्रसाद के निधन पर विद्या निवास सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment