RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बेनीपुर उपकार का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )17 जुलाई। बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र ने उपकारा बेनीपुर का दौरा कर बंदियों की समस्याओं को सुना।
माननीय उच्च न्यायालय पटना के निर्देशानुसार बंदियों के रहन सहन,स्वास्थ्य सुविधा,खानपान,पेयजल,कौशल प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था जैसे पहलुओं पर विस्तृत जानकारी ली।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बंदियों से कहा कि कारा में मानव अधिकार के तहत मूलभूत सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा सभी बंदियों को उपलब्ध कराया जाता है,जिसकी निगरानी के लिए समय समय पर निरीक्षण किया जाता है।
इसके अलावा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों को उनके मुकदमे की पैरवी के लिए पैनल अधिवक्ताओं की सेवा भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि जिस किसी बंदी को अधिवक्ता की सेवा चाहिए वे जेल प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार को आवेदन करें।
उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुनकर उसे दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी,काराधीक्षक स्नेहलता,पैनल अधिवक्ता मो. हैदर अली,उपाधीक्षक रत्नेश कुमार राय आदि मौजूद थे।

Related posts

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर बस हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया!हादसे में मरे बिहार के लोगो के आश्रितों को 2 लाख की अनुदान राशि की घोषणा की है।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों छात्रों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में निरंतर बढ़ रही महिलाओं की सहभागिता।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अपनी माता के नाम वृक्षारोपण कर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

असामान्य बारिश का मुख्य कारण पेड़ो की अंधाधुंध कटाई:आनंद

rktvnews

भोजपुर: बिहार विधान परिषद उपचुनाव को ले जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment