RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जूनियर लीग मैच में आरा क्रिकेट अकादमी (B) को हराकर एवेंजर्स क्रिकेट क्लब बना विजयी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जनवरी।आज एच.डी. जैन कॉलेज आरा में भोजपुर जिला क्रिकेट (जूनियर डिवीजन) लीग मैच आरा क्रिकेट अकादमी (B) बनाम एवेंजर्स क्रिकेट क्लब का मैच सम्पन्न हुआ।पहले टॉस जीत कर आरा क्रिकेट अकादमी (B) ने बल्लेबाजी का फैसला किया।पूरी टीम 20 ओवर में महज 53 रन पर सिमट गई। अभिमान आर्यन 13 रन पारी के सर्वाधिक रन बनाने वाले बैट्समैन रहे। 6 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए । एवेंजर्स की और से गेंदबाजी करते हुए निहाल कौशल ने 4, विकाश कुमार ने 3, हर्षवर्धन सिंह एवं अमित कुमार ने 1 – 1 विकेट लिए ।जवाब में एवेंजर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 54 रन के छोटे स्कोर को महज 5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया । सर्वाधिक 24 रन अमित कुमार ने बनाए एवं हर्षवर्धन सिंह ने 18 रन नाबाद बनाए।
एवेंजर्स क्रिकेट क्लब ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। आज के प्लेयर ऑफ द मैच रहे निहाल कौशल जिन्होंने 6 ओवर में महज 17 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें सुनीत सिंहा द्वारा t- shirt देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

मोदी की चुप्पी, मोदी के बोल!

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान।

rktvnews

सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचनी चाहिए, प्रसन्नता की बात है कि केंद्रीय संचार ब्यूरो यह काम अच्छी तरह कर रहा है: चंद्रकांत पाटिल

rktvnews

भोजपुर:विधायक अमरेंद्र प्रताप के निधि से शुरू हुआ हाउसिंग कॉलोनी के शिव मंदिर के पथ का निर्माण कार्य।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 जून 26

rktvnews

चतरा:दीदियों की खेती, आमों की खुशबू और गांवों की आवाज़:लावालौंग की ओर प्रशासनिक यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment