RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर में जिला स्तरीय वन महोत्सव का सफल आयोजन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अगस्त।आज पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में भोजपुर वन प्रक्षेत्र,आरा द्वारा जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन महाराजा कॉलेज मैदान, आरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता भोजपुर शशि शेखर, वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर प्रद्युम्न गौरव, महाराजा कॉलेज प्राचार्या कनकलता कुमारी एवं पर्यावरणविद् प्रो. संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।अपर समाहर्ता भोजपुर ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्म दिवस पर एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो यह पर्यावरण बचाने की दिशा में एक सार्थक पहल होगी। वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर ने कहा कि वन महोत्सव का आयोजन जुलाई-अगस्त माह में इसलिए किया जाता है क्योंकि मानसून का समय पौधों की वृद्धि एवं उत्तरजीविता के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होता है। उन्होंने लोगों से इस स्वर्णिम अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से हम बाढ़ और सूखे जैसी चरम परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। अतः हमें अपने पूर्वजों से मिली इस वन-संपदा की रक्षा करनी चाहिए ताकि इसे आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित सौंपा जा सके।कार्यक्रम के दौरान महाराजा कॉलेज प्राचार्या ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया और पॉलीथीन का उपयोग बंद कर जूट एवं कपड़े के थैलों के इस्तेमाल का सुझाव दिया। कार्यक्रम उपरांत अपर समाहर्ता भोजपुर शशि शेखर एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न गौरव ने महाराजा कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया।वन महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न विद्यालयों — डीएवी विद्यालय धनुपरा, ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय वामपाली एवं मध्य विद्यालय सनदिया के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंच से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) आरा कन्हैया कुमार, वनपाल अंजली कुमारी (आरा सदर एवं शाहपुर), वनपाल अखिलेश कुमार (उदवंतनगर) तथा वनरक्षी राकेश रंजन, राजेश कुमार, अनुज कुमार, विशाल कुमार, धमेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, अजहर आलम, आशा कुमारी, नैना कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं पिंकी कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस:भारतीय नौसेना, एक पूर्ण विकसित “ग्रीन फुटप्रिंट वाली ब्लू वाटर फोर्स”

rktvnews

दुमका:जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न , उपायुक्त ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

rktvnews

भोजपुर:नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार अंजनी द्वारा हर घर झंडा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

नारनौल:बस चालक व परिचालकों के लिए अब उपमण्डल व तहसील स्तर पर भी बनेंगे फर्स्ट एड सर्टिफिकेट,डीसी मोनिका गुप्ता के समक्ष स्कूल संचालकों ने उठाई थी मांग।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने दी बधाई : बस्तर को आकांक्षी जिला श्रेणी में मिला राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल तोकापाल विकासखंड को मिला कांस्य पदक।

rktvnews

Leave a Comment