RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मुजफ्फरपुर: उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने किया श्रावणी मेला का उदघाटन।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर ( बिहार)13 जुलाई।आज गरीबनाथधाम श्रावणी मेला 2025 का विधिवत उपमुख्यमंत्री -सह – जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर डीएन हाई स्कूल परिसर में किया गया। समारोह में स्वागत भाषण देते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों तथा श्रद्धालु भक्तों का स्वागत करते हुए मेला अवधि के दौरान जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित सुविधा, सुरक्षा सहित संपूर्ण व्यवस्था की रूपरेखा पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा प्रकाशित शिवम सुंदरम पत्रिका का विमोचन किया गया। साथ ही श्रावणी मेला 2025 एप्प का लांचिंग कर श्रद्धालुओं को समर्पित किया गया। इस एप पर श्रावणी मेला से संबंधित जिला प्रशासन की संपूर्ण गतिविधियों एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर वक्ताओं ने समारोह को संबोधित करते हुए सावन के पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ की कृपा भक्तों पर बरसें , इसकी शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में सभी वक्ताओं ने मेला के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना की।
समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने मन के विकारों को दूर करने, सकारात्मकता का भाव विकसित करने तथा भेदभाव, घृणा, नफरत को दूर कर सर्वधर्म समभाव के रास्ते का अवलंबन करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही बाबा भोलेनाथ से सभी लोगों की शांति ,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जिन वक्ताओं ने समारोह को संबोधित किया उनमें प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री सह सांसद राजभूषण चौधरी, मंत्री संजय सरावगी,मंत्री जीवेश मिश्रा ,मंत्री केदार गुप्ता, मंत्री राजू कुमार सिंह , विधायक इसराइल मंसूरी, विधायक रामसूरत राय , माननीय विधान पार्षद दिनेश सिंह, महापौर निर्मला देवी साहू सहित कई अन्य अतिथियों ने भी समारोह को संबोधित किया। उद्घाटन समारोह की समाप्ति के उपरांत उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम ने सभी अतिथियों, श्रद्धालु भक्तों तथा अन्य उपस्थित व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित की।
इसके उपरांत श्रावणी मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने बाबा भोलेनाथ पर आधारित गीत संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भक्ति भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

Related posts

उत्तराखंड: श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हेमकुंड साहिब के कपाट।

rktvnews

भोजपुर : थमने का नाम नहीं ले रहा गंगा का  रौद्र रूप।

rktvnews

रायपुर : असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे को किया समाप्त।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में NFSA, JSFSS एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

मुंबई हवाई अड्डे पर एयर स्पेस की भीड़ को संभालने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदम।

rktvnews

गया: प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर ऊर्जा सचिव ने किया विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment