RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 03 सितम्बर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद बिलासपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने परिषद को सामाजिक भवन हेतु 2 एकड़ जमीन के आबंटन पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने बिलासपुर में 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद द्वारा आयोजित सामाजिक भवन निर्माण के भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री बघेल को आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज के लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मण्डल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला, महासचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल तिवारी, संरक्षक संजय बसंत शर्मा सहित बृजेश दुबे, राघवेन्द्रधर दीवान सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:वीसी पर से केस वापस हो, नहीं तो शाहाबाद में होगा चक्का जाम : डॉ. विनोद

rktvnews

डॉ. राम सेवक ’विकल’–व्यक्तित्व एवं कृतित्व।

rktvnews

गुड गवर्नेंस का मूल आधार है, आमजन की शिकायतों का निस्तारण – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति

rktvnews

भोजपुर:दशवी बोर्ड परीक्षा में संभावना के छात्र लक्की सम्राट बने स्कूल टाॅपर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 नवंबर 24

rktvnews

जून माह के डेल्टा रैंकिंग में गढ़वा 47वें स्थान से बढ़ कर 16वें स्थान पर।

rktvnews

Leave a Comment