RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मासूम के लापता की सूचना पर मुसहर टोली पहुंचे रघुपति यादव,थाना प्रभारी और एसपी से की बात,परिजनों को बंधाया ढांढस।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 मार्च। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पचैना मुसहर टोली निवासी सुनील चौधरी मांझी के 3 वर्षीय पुत्र के लापता होने की खबर की जानकारी मिलते ही बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजद नेता रघुपति यादव ने मुसहर टोली पहुंच पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस संबंध में राजद नेता रघुपति यादव ने बताया कि उनको जानकारी मिली कि सुनील चौधरी मांझी के 03 वर्षीय पुत्र अखिलेश मांझी बिगत दो दिनों से लापता हैl जो परिजनों द्वारा काफी खोज बीन के बावजूद भी नहीं मिला इसके बाद परिजनों द्वारा गीधा थाना में अज्ञात के विरुद्ध केश दर्ज कराया गया है। मामले को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए राजद नेता ने भोजपुर एसपी एवं थाना प्रभारी गीधा से दुरभाष पर बातचीत कर मासूम की बरामदगी करते हुए इस मामले को हल करने का आग्रह किया ताकि मासूम बच्चे का पता लग जाए और अपने माता-पिता परिवार को मिल जाए।
रघुपति यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर एसपी ने भरोसा दिया की जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।इस दौरान राजद नेता रघुपति यादव संग मुख्य रूप से मनोज पाण्डेय, श्रीकिशुन यादव, टपू कुमार, संतोष ठाकुर,मदन यादव, अनिल रानावत इत्यादि मौजूद रहे!

Related posts

भोजपुर : लोजपा (रा) सुप्रीमो चिराग पासवान पहुॅचे बिलौटी! भरत तिवारी के परिजनों से मिले।

rktvnews

बिहार सरस मेला:शिल्प, लोक कला, संस्कृति, परंपरा और स्वाद के कद्रदान सरस मेला में कर रहे खूब खरीदारी।

rktvnews

भोपाल:विश्व रंग अंतर्गत कलामंदिर का पूर्व रंग कार्यक्रम आयोजित!वार्षिक अलंकरण कार्यक्रम हेतु कार्यकारिणी की बैठक एवम काव्य पाठ संपन्न।

rktvnews

चतरा:अंबेडकर जयंती के अवसर पर डीसी एवं एसपी ने बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

थाना अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारी लड़की पर चलाया था डंडा, हटाए गए थाना अध्यक्ष पद से! कार्रवाई हेतु शाहाबाद डीआईजी को प्रतिवेदन समर्पित।

rktvnews

चतरा:जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment