
बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मार्च।ज्ञानपुर के शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन पंडित ब्रह्मेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। जंगली नाथ महादेव प्रांगण में विधि-विधान के साथ पूजन, हवन और आरती सम्पन्न हुई। इसके साथ ही कीर्तन मंडली के कलाकारों ने यज्ञोपवित गीत और चैता गायन प्रस्तुत कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।आचार्य विश्वनाथ तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कुमार प्रभाकर प्रदीप एवं कुमार ब्रजेश भूषण यजमान रहे।चना केवटिया मंटू यादव, लक्ष्मीपुर के राणा पांडेय व जीतेश पांडेय, सेमरिया भुअर लाल यादव, शिवपुर संजय साह उर्फ काका, फरहदा के रोहित, नथमलपुर के मंगल चौबे, त्यागी व्यास व रवि सिंह समेत गांव के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।


