RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित! कदम कुऑ स्थित सामुदायिक भवन मे हुआ आयोजन।

कदम कुआँ स्थित सामुदायिक भवन मे आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 24 सितम्बर। पटना के कदम कुऑ स्थित सामुदायिक भवन मे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड संख्या 38 के वार्ड पार्षद डॉ आशीष कुमार सिन्हा के प्रयास से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दरियापुर भट्टी के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य  कर्मियों की देखरेख मे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ नि:शुल्क जांच तथा नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया गया। जेनरल फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की जांच की गई एवं चिकित्सकीय परामर्श दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श लिया। रोगियों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवा भी दी गई।

Related posts

भोजपुर:दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नही : राकेश ओझा

rktvnews

भोजपुर:नुक्कड़ नाटकों से माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

श्री भूपेंद्र यादव ने पोर्टल की उपयोगिता बढ़ाने और असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण को सरल बनाने के उद्देश्‍य से ई-श्रम पोर्टल में नई सुविधाओं का शुभारंभ किया

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं उद्योग विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के दिशा-निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य।

rktvnews

Leave a Comment